प्रदेश के प्राथमिक शालाओं में संचालित सम्पर्क फाउंडेशन स्मार्ट क्लास app कैसे इंस्टाल करें? .......क्या प्रशिक्षण पूर्व आकलन प्रश्नावली को हल करना अनिवार्य है ? ...देखिए पूरी खबर विस्तार से


18.04.19 को टेलीग्राम के माध्यम से सम्पर्क फाउंडेशन का स्मार्ट शाला प्रोग्राम के संबंध में एक सूचना प्रसारित किया गया है जिसमे कहा गया है कि इस साल सम्पर्क फाउंडेशन का स्मार्ट शाला फ्रोग्राम मोबाइल फोन में उपलब्ध है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर एक app इंस्टाल करना होगा इस एप्प को इंस्टाल करने के लिए लिंक भी दिया गया है।

इस एप्प के मदद से सम्पर्क फाउंडेशन के द्वारा प्राप्त गणित किट और अंग्रेजी किट का प्रयोग कर किसी अवधारणा को बच्चो को कैसे सिखाना है  इसकी पूरी जानकारी पाठ्यक्रम के अनुसार दिया गया है।
आप चाहें तो टेलीग्राम के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराया गया है उससे या अपने एंड्राइड मोबाइल केplay  store में जाकर sampark foundation app को इस्टाल कर सकते हैं।

sampark foundetion app को इंस्टाल करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

या

अपने मोबाइल के play store में sampark foundetion app टाइप कर सर्च कर  लें  फिर इंस्टाल कर  लें। 


इस एप्प को इंस्टाल करने के बाद जो भी शिक्षक गणित या अंग्रेजी किट के मदद से कोई भी अवधारणा  बच्चों को सिखाना चाहता है इस एप्प के ऊपर भाग में दिए गए कक्षा और विषय का चयन करेगा और संबंधित अवधारणा का वीडियोस देख कर उस अवधारणा को समझाने के तरीके को समझ सकता है।

इन वीडियोस के मदद से वे शिक्षक भी सम्पर्क स्मार्ट कक्षा के तहत अध्यापन करा सकेगा जो सम्पर्क फॉउंडेशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है।

जो भी शिक्षक इस वर्ष सम्पर्क फॉउंडेशन प्रशिक्षण में भाग लेगा उस प्रशिक्षण से पहले उसके लिए नीचे एक लिंक दिया जा रहा है उसमे लॉगिन होकर कुछ सरल प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

यदि गणित और अंग्रेजी विषय के लिए एक शाला के दो शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया है और इस वर्ष आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में अपने अपने विषय के प्रशिक्षण में उपस्थित होने वाले हैं तो वे दोनों शिक्षक एक ही मोबाइल फोनो से अपने -अपने विषय के प्रश्नों को हल कर सब्मिट कर सकते हैं।यदि किसी शाला से गणित और अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण एक ही शिक्षक ने लिया है और इस वर्ष आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में दोनों विषय के लिए  एक ही शिक्षक भाग लेने वाला है तो निचे दिए गए लिंक में जाकर दोनों विषय से संबंधित प्रश्नो का उत्तर भरकर सब्मिट करेगा।

यह एक प्रकार का प्रशिक्षण पूर्व आकलन है आपके द्वारा दिए गए उत्तर के आधार पर प्रशिक्षण के आवश्यकताओं का पता चल सकेगा।

प्रश्नावली को हल कैसे करें -
आप नीचे दिए गए लिंक को जैसे ही क्लिक करते हैं एक पेज खुलेगा इस पेज में सबसे पहले आपको अपना नाम,टेलीफोन नंबर ,शाला का dise code  भरना है  उसके बाद जिले का चयन करना है।  अब जैसे -जैसे इस पेज के नीचे की ओर बढ़ते जाएंगे सम्पर्क फाउंडेशन के स्मार्ट क्लास का गणित और अंग्रेजी किट के प्रयोग से संबंधित प्रश्न मिलेगा उसके नीचे उत्तर में चार विकल्प रहेगा। आपको जो उत्तर सहीं लगेगा उस पर टिक कर देना है। सभी प्रश्नों को हल करने के बाद अंत में SUBMIT  पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आपका प्रश्नावली submit हो जाएगा '


प्रशिक्षण पूर्व प्रश्नावली को हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें


Post a Comment

0 Comments