पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में पहल... सेवानिवृत्ति पूर्व, शासकीय उच्च.माध्य.शाला, सकरी में किया गया पौधारोपण...


बिलासपुर 29 जून 2019 शा उ मा शाला, सकरी तखतपुर में प्राचार्य श्रीमती निशा डोनगांवकर ने अपने सेवानिवृत्ति के पूर्व, विद्यालयीन स्टाफ़ संग मिल पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने पर्यावरण के वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए, ग्लोबल वार्मिंग से निपटने सामुहिक योगदान हेतु प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रबंधन की सफलता तब हासिल होगी, जब हम सब इस दिशा में जागरूक होंगे।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती निशा डोनगांवकर, व्याख्यातागण  कुसुम शुकुल, मोहम्मद आज़ाद खान, वी पी सेन, कृष्णा भास्कर, प्रीति गौरहा, राजेश पाठक, चेतनधर शर्मा, जेम सिंह यादव, जयराम राठौर, कृष्णा भास्कर, शालिनी राय, अंजुम आसमा सैयद, प्रियम्वदा शर्मा, नीलिमा तिवारी, रजनी साहू, सविता चौधरी, राखी पांडेय पुष्पांजलि कौशिक, दुर्गेश साहू, युगल किशोर गुप्ता, सजल चक्रवर्ती, ललित राव भोसले सहित कार्यालयीन स्टाफ़ शामिल हुए।
उपरोक्त जानकारी विद्यालय के व्याख्याता श्री विनय मौर्य द्वारा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments