राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अब पुरे प्रदेश में रहेगा अवकाश ......बंद रहेंगे सभी शासकीय कार्यालय /संस्थाएं


छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना ऐतिहासिक होने के साथ -साथ यहां के आम जनता के लिए विकास का एक नया आयाम लेकर आया ,नया राज्य होते हुए भी छत्तीसगढ़ का विकास अन्य राज्यों की तुलना में तेज गति से हुआ है। लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। राज्य गठन के बाद बहुत हद तक पलायन में कमी आयी है,  ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस यहां लोगों के लिए किसी राष्ट्रिय पर्व से कम नहीं है।  



छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा अवकाश, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश ,अब आम जनता के साथ -साथ अधिकारी/कर्मचारी भी मना पाएंगे राज्य स्थापना दिवस उत्सव। 

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर केवल रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता था  ,जिस पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार मांग किया जा रहा था कि केवल रायपुर जिला में स्थानीय अवकाश घोषित न कर पुरे प्रदेश के लिए अवकाश किया जाए। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा कर्मचारियों के इस मांग को पूरा करते हुए राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुरे प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित करते हुए अधिकारीयों को निर्देश जारी किया था ,जिस पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासन के सभी जिलाध्यक्षों ,राजस्व मंडल बिलासपुर ,समस्त संभागायुक्त ,समस्त कलेक्टर ,समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छत्तीसगढ़ को पात्र जारी कर कहा है कि राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2019 छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के लिए सामान्य अवकाश घोषित करता है। 



राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित होने से 1 नवंबर को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय /संस्थाएं बंद रहेगी। lb संवर्ग व्हाट्सएप  न्यूज़ ग्रुप

Post a Comment

0 Comments