रायपुर 10.12.19 । संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ द्वारा कार्मिक सम्पदा सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों की जानकारी अपडेशन हेतु एक बार पुनः तिथि में वृद्धि किया है। राज्य के ऐसे अधिकारी /कर्मचारी जिनका कार्मिक सम्पदा सॉफ्टवेयर में जानकारी अपडेट नहीं हुआ है , उनके लिए अभी भी मौका है कि वे अपना जानकारी कार्मिक सम्पदा सॉफ्टवेयर में अपडेट करा लेवें।
कार्मिक सम्पदा सॉफ्टवेयर में अपडेट करने का जिम्मेदारी वैसे तो आहरण संवितरण अधिकारीयों का है ,परन्तु किसी कारण से किसी भी अधिकारी /कर्मचारी का जानकारी अपडेट नहीं हुआ तो संबंधित का वेतन नहीं बन पायेगा , इस लिए किसी भी विभाग का अधिकारी /कर्मचारी क्यों न हो आप स्वयं व्यक्तिगत रूप से रूचि लेकर जानकारी अपडेट करा लेवें।
कार्मिक सम्पदा सॉफ्टवेयर में अधिकारी /कर्मचारियों की जानकारी अपडेट करने हेतु संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा कई बार तिथि में वृद्धि किया जा चूका है। इस कार्य को पूर्ण करने हेतु अंतिम बार 1 माह का वृद्धि करते हुए 500 से कम शासकीय सेवकों वाले DDO को 01.08.19 से 30.11.19 तक तथा 500 से अधिक शासकीय सेवकों वाले DDO को 01.08.19 से 31.12.19 तक का समय दिया गया था।
संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 30.11.19 को पत्र जारी एक बार पुनः कार्मिक सम्पदा सॉफ्टवेयर में अपडेशन हेतु तिथि में वृद्धि करते हुए 500 से कम शासकीय सेवकों वाले DDO को 01.08.19 से 31.12.19 तक तथा 500 से अधिक शासकीय सेवकों वाले DDO को 01.08.19 से 31.01.20 तक का समय दिया गया है।
संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ द्वारा कार्मिक सम्पदा सॉफ्टवेयर में अपडेशन हेतु तिथि में वृद्धि का निर्णय विभिन्न कार्यालयों द्वारा अपडेशन हेतु समय सीमा में वृद्धि हेतु किये जाने के अनुरोध के आधार पर लिया गया है,तथा उक्त समय सीमा में अपडेशन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया है।शिक्षक एलबी न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप
0 Comments