DDO code list तथा ddo कोड के आधार पर कर्मचारियों की संख्या तथा उनका डिटेल कैसे पता करें


हेलो फ्रेंड्स ,यदि आप शिक्षा विभाग / स्वास्थ्य विभाग या जिले के अंतर्गत किसी अन्य विभाग में शासकीय सेवक के रूप में सेवा दे रहे हैं तो आपको कभी न कभी अपने स्वयं का या अपने किसी जान -पहचान वालों के DDO कोड की आवश्यकता हुई होगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके DDO का बिल ट्रेजरी से जनरेट हुआ या नहीं तभी आपको DDO कोड की आवश्यकता होगी। 

ekosh password,ekosh online employee database,ekosh online nic epaymentreportlist

DDO कोड पता करना बहुत ही आसान है। आज हम आपको DDO कोड पता करने की पूरी जानकारी बताने वाले हैं ,इसके साथ ही साथ किसी DDO के अंतर्गत कितने कर्मचारी है ,उनका डिटेल कैसे पता कर सकते हैं ,इसके बारे में भी बताने वाले हैं। फ्रेंड्स इसके लिए आपको इस पोस्ट को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ना होगा। 

यदि आप कर्मचारी हैं तो आपको पता ही होगा DDO कोड क्या होता है तथा DDO कोड के आधार पर क्या -क्या होता है। DDO कैसे पता करें तथा DDO कोड के आधार पर कर्मचारियों की संख्या व उनका डिटेल किए कैसे पता करें ,यह बताएं इससे पहले DDO कोड क्या होता है यह जान लेते हैं। 

DDO code क्या है -

DDO - drawing and disbursing officer अर्थात आहरण और संवितरण अधिकारी। जिस प्रकार कर्मचारियों का employee ID होता है ,ठीक उसी प्रकार DDO code भी एक प्रकार का आईडी है ,जिसके आधार पर DDO द्वारा अधिकारी /कर्मचारियों का वेतन जनरेट होता है। शिक्षा विभाग में फिल्ड स्तर के अधिकारीयों की बात करें तो deo ,beo तथा प्राचार्य को DDO पावर होता है ,जिससे उनके अंतर्गत आने वाले अधिकारी /कर्मचारियों का वेतन ,DA ,एरियर्स ,इंक्रीमेंट आदि जनरेट हो पाता है। 

DDO code लिस्ट कैसे पता करें -

सबसे पहले आपको DDO कोड कैसे पता करें ,इसके बारे में बताते हैं उसके बाद DDO कोड के आधार पर कर्मचारी डिटेल पता करना तथा ddo कोड के आधार पर वेतन बिल स्टेटस पता करना सिखाएंगे। ddoकोड के आधार पर वेतन बिल स्टेटस पता करने की जानकारी हम आप लोगों से पहले ही साझा कर चुके हैं ,इसका लिंक  निचे जा रहा है।

 DDO कोड तथा DDO कोड के आधार पर कर्मचारी डिटेल पता करने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताया जा रहा है ,जिससे आप आसानी से DDO कोड तथा DDO कोड के आधार पर कर्मचारी डिटेल तथा संख्या चेक कर पाएंगे। 

DDO code लिस्ट ऐसे पता करें ekoshonline ddo list-

STEP 1. सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल /लेपटॉप के ब्राउजर को open करना होगा तथा उसके सर्च बार में ekosh online cg टाइप कर सर्च करना होगा , सर्च करते ही eKosh Online-NIC chhattisgarh का ऑफिसियल वेबसाइट स्क्रीन पर शो होने लगेगा ,आपको उस पर क्लिक करना होगा। 


eKosh Online-NIC chhattisgarh के ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक निचे दिया जा रहा है ,सभी स्टेप को ध्यान से पढ़ने के बाद लिंक के माध्यम से सीधे इस वेबसाइट में जा सकते हैं। 

STEP 2. अब cg ekosh का home पेज खुल जायेगा DDO लिस्ट तथा कोड पता करने के लिए होम पेज पर दिए ONLINE REPORTS के अंतर्गत BCO /DDO master पर क्लिक करना होगा। आप स्क्रीनशॉट से भी आइडिया ले सकते हैं। 


STEP 3.अब एक न्यू पेज खुल जायेगा ,इस पेज में आपको BCO /DDO manu report list के अंतर्गत पहले ऑप्शन district wise list of all active /close /self DDO'S पर क्लिक करना होगा। 


STEP 4. district wise list of all active /close /self DDO'S पर क्लिक करते ही पुनः एक न्यू पेज खुल जायेगा ,आपको इस पेज में district ,list type -(DDO list ),status -(active ) चयन कर report पर क्लिक करना होगा। 


इस प्रकार जिले के अंतर्गत active DDO लिस्ट open हो जायेगा ,इस प्रकार आप designation (पद ) के आधार पर DDO कोड देख पाएंगे। आप जिस भी ddo के अंतर्गत कर्मचारियों की संख्या तथा कर्मचारी डिटेल चेक करना चाहते हैं ,उस DDO का कोड नोट कर लेना है।   



DDO wise employee details कैसे चेक करें ekosh online nic epaymentreportlist-

STEP 1. DDO wise employee details चेक करने के लिए आपको ekosh के home पेज पर वापस जाना होगा तथा होम पेज पर ONLINE SYSTEMS के अंतर्गत दिए e-payroll पर क्लिक करना होगा। 



STEP 2. अब एक न्यू विंडो खुल जायेगा ,इस पेज में आपको DDO wise employee details पर क्लिक करना होगा। 


STEP 3. इस प्रकार DDO कोड दर्ज करने तथा रिपोर्ट चेक करने का पेज खुल जायेगा ,आपको DDO code ,payroll type id (PAYROLL-GEN ) ,financial year चयन कर Show report पर क्लिक करना होगा। 


इस प्रकार Show report पर क्लिक करते ही संबंधित DDO के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों का डिटेल स्क्रीन पर शो होने लगेगा ,आप स्क्रॉल करके कर्मचारियों की कुल संख्या देख सकते हैं।  





join our whatsapp group -



फ्रेंड्स ,यह जानकारी आपको कैसा लगा या ddo कोड /कर्मचारी डिटेल चेक करने में कोई परेशानी हो रहा है तो आप हमें कमेंट में लिख कर जरूर भेजें। DDO code तथा DDO wise employee details पता करने की इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें। धन्यवाद 

Post a Comment

0 Comments