ऑनलाइन क्लास के सम्बंध में जारी गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल शेड्यूल लिंक के माध्यम से ज्वाइन करना होगा ,इसके लिए शिक्षकों को क्लास शेड्यूल लिंक विद्यार्थियों को cgschool.in का शेयर करना होगा , अब cisco webex meeting शेड्यूल लिंक विद्यार्थियों को शेयर नही करना है ,अब विद्यार्थी पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल शेड्यूल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन क्लास में जुड़ेंगे।
इससे विद्यार्थियों को cgschool.in में लॉगिन करने के साथ -साथ पोर्टल में उपलब्ध सामग्री को अध्ययन करने में मदद मिलेगी। ऑनलाइन क्लास के अलावा भी विद्यार्थी खाली समय में पोर्टल में उपलब्ध सामग्री को पढ़ सकेंगे।cisco webex meeting शेड्यूल लिंक शेयर करने से लिंक को टच करते ही ऑनलाइन क्लास join हो जाता था ,परन्तु अब कुछ प्रोसेस के बाद ही ऑनलाइन क्लास ज्वाइन कर पाएंगे।
शिक्षक भी ऑनलाइन क्लास लेने के लिए cisco webex meeting app में लॉगिन होकर क्लास लेते थे ,cgschool.in शेड्यूल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन क्लास लेना शिक्षकों के लिये भी एक तरीका हो सकता है। शिक्षक cgschool.in के अपने ऑनलाइन क्लास शेड्यूल लिंक से ऑनलाइन क्लास कैसे ले सकते हैं ? इसकी जानकारी हम पहले ही आप लोगों से साझा कर चुके है।
इस जानकारी के आधार पर आप अपने विद्यार्थियों को पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल शेड्यूल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन क्लास कैसे ज्वाइन करते हैं ? इसकी जानकारी दे पाएंगे तो चलिए बिना देर किये बताते हैं कि पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल शेड्यूल लिंक के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास कैसे ज्वाइन कर पाएंगे ?
पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया जा रहा है ,आपसे एक ही आग्रह है इस पोस्ट में बताये गए सभी जानकारी को शुरू से अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।
पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल शेड्यूल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन क्लास ज्वाइन कैसे करें -
STEP 1. शिक्षक द्वारा पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल का ऑनलाइन क्लास शेड्यूल लिंक जैसे ही शेयर किया जाता है ,निर्धारित समय पर आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
STEP 2.ऑनलाइन क्लास लिंक पर क्लीक करते ही cgschool.in का होम पेज खुल जायेगा ,आपको इस पेज मोबाइल नंबर तथा पासवर्ड दर्जकर लॉगिन पर क्लिक करना होगा। (विद्यार्थी लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपके शिक्षक द्वारा आपको बता दिया गया होगा ,यदि भूल गए हैं तो अपने शिक्षक से पूछ सकते हैं। )
STEP 3.लॉगिन होने के बाद आपके शिक्षक द्वारा बनाये गए ऑनलाइन क्लास शेड्यूल लिंक दिखाई देगा। शेड्यूल में ऑनलाइन क्लास लेने वाले शिक्षक का नाम ,मोबाइल नंबर ,कक्षा ,विषय ,पाठ ,दिनांक तथा समय लिखा रहेगा ,आपको इस पर लिखे ऑनलाइन क्लास में शामिल होवें पर क्लिक करना होगा।
ऑनलाइन क्लास हेतु निर्धारित समय से ठीक 5 मिनट पहले इस क्लिक करते हैं तो लिंक खुलेगा ,यदि इस क्लास हेतु निर्धारित समय से बहुत पहले इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको एक पॉप नोटिफिकेशन प्राप्त होगा ,जिसमे लिखा रहेगा यह ऑनलाइन क्लास दिनांक......समय.......सक्रिय होगा।
STEP 4. निर्धारित समय से ठीक 5 मिनट पहले या निर्धारित समय पर ऑनलाइन क्लास में शामिल होवें पे क्लिक करते ही लिंक cisco webex meeting के लिए परमिशन चाहेगा ,आपको join via installed app पर क्लिक करना होगा। जिससे open का ऑप्शन स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा ,आपको उस पर क्लिक करना होगा।
STEP 5. अब एक नोटिफिकेशन स्क्रीन पर दिखाई देगा ,आपको उसे allow करना होगा ,इस प्रकार आप पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल शेड्यूल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन क्लास में ज्वाइन हो जायेंगे।
join our whatsapp group -
यह जानकारी शिक्षकों के साथ -साथ विद्यार्थियों के लिए भी बहुत ही उपयोगी है ,इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ,जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी cgschool.in शेड्यूल लिंक के माध्यम से लॉगिन करना सीख सके। धन्यवाद
0 Comments