हेलो फ्रेंड्स, udise plus की एंट्री में होने वाली समस्या और उसके समाधान के साथ स्वागत करते हैं ,आपका हमारे वेबसाइट shikshaklbnews.com पर। udiseplus सत्र-2020-21 की एंट्री प्रदेश के स्कूलों शुरू हो चूका है। उम्मीद है आप भी अपने स्कूल का udise plus की एंट्री बिना किसी परेशानी के कर पा रहे होंगे।
यदि आप udiseplus में एंट्री का कार्य शुरू कर चुके हैं ,ऐसे में किसी भाग में जानकारी दर्ज करते समय समस्याओं का सामना न करना पड़े ,इस लिए निचे दिए गए बिंदुओं को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें । हमने कुछ समस्याओं को सूची बद्ध कर उसका समाधान बताने का प्रयास किये हैं udiseplus की एंट्री करने से पहले आपको एक बार सभी बिंदुओं को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए।
बहुत से शिक्षक साथी वर्तमान और गत वर्ष की जानकारी को लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं ,इस आर्टिकल में बताये गए बिंदुओं से आपको स्पष्ट हो जायेगा कि वर्तमान और गत वर्ष में किस सत्र की जानकारी दर्ज करना है ,तो चलिए फ्रेंड्स बिना देर किये आपको कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं और उसके समाधान के बारे में बताते हैं।
Udise + की एंट्री में आने वाली समस्या और समाधान
👉 udise एंट्री सत्र -2020-21 -
udise की एंट्री करते समय आपको ध्यान रखना है कि भले ही आप udise की एंट्री का कार्य शिक्षा सत्र -2021-22 में कर रहे हैं ,परन्तु यह udise एंट्री सत्र -2020-21 है ,इस लिए आपको जानकारी जो दर्ज करना है वह सत्र -2020-21 का होगा ,इस लिए वर्तमान सत्र की जानकारी में -2020-21 का जानकारी ही दर्ज करें। परीक्षा परिणाम ,अनुदान जिसमे गत वर्ष लिखा गया है उसे सत्र -2020-21 के पहले अर्थात 2019-20 का जानकारी दर्ज करना है।
👉 पासवर्ड चेंज-
Udise की एंट्री के लिए सभी स्कूलों को विकास खण्ड कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त हुआ है। यह पासवर्ड थोड़ा कठिन है ।udise की एंट्री करते समय सर्वर या अन्य कारणों से आपको udisepluse के वेबसाइट में एक से अधिक बार लॉगिन होना पड़ सकता है।
पासवर्ड चेंज का ऑप्शन पोर्टल पर दिया गया है ,परन्तु पासवर्ड चेंज करना अनिवार्य नही है ।आप चाहें तो बार -बार लॉगिन होने पर पासवर्ड दर्ज करने में होने वाली परेशानी से बचने के लिए पासवर्ड बदल सकते हैं।
पासवर्ड चेंज करने के लिए विकास खंड कार्यालय से प्राप्त पासवर्ड को दर्ज कर लॉगिन होने के बाद जो पेज खुलेगा उसमे पासवर्ड चेंज का विकल्प दिया गया है ,change password पर क्लिक कर old password फिर new password और confirm new password दर्ज कर submit पर क्लिक कर देना है ,जिससे पासवर्ड चेंज हो जायेगा।
👉 अंग्रेजी माध्यम को हिंदी में कैसे बदलें-
Udiseplus में एंट्री के लिए अंग्रेजी और हिंदी माध्यम का ऑप्शन दिया गया है।आप अपनी सुविधा या सहूलियत के हिसाब से अंग्रेजी माध्यम को हिंदी में बदल कर समझ सकते हैं और जानकारी को हिंदी में दर्ज कर सकते हैं।
अंग्रेजी को हिंदी माध्यम में बदलने के लिए डाटा एंट्री वाले ऑप्शन के ठीक ऊपर select language में इंग्लिश और हिंदी का विकल्प दिया गया है।उस पर क्लिक करते ही पूरी जानकारी हिंदी में प्रदर्शित होने लगेगा।
👉 प्रोफाइल (विवरण )वाला पेज अंग्रेजी में ही दर्ज करना होगा-
यदि आप माध्यम को हिंदी में भाषा में चेंज करते हैं तो पूरी जानकारी हिंदी में प्रदर्शित होने लगेगा ,परन्तु सेक्शन 1 का प्रोफाइल वाला जानकारी आपको इंग्लिश में दर्ज करना होगा ,जैसे पता ,respondent name ,email आदि।
हिंदी में पता ,respondent name दर्ज करने पर नो मैच्ड कीवर्ड्स का इरर शो होने लगेगा। वैसे तो यह भाग पहले से ही अपडेट मिलेगा |
प्रत्येक सेक्शन में तरांकन का चिन्ह (*) वाले जानकारी को दर्ज करने पर ही संबंधित पेज जमा और आगे का पेज खुलेगा ,इस लिए जो भी जानकारी जिसके सामने तरांकन का चिन्ह (*) लगा है ,उसे दर्ज करना अनिवार्य है।
👉 हाइड और एडिट-
सभी सेक्शन के ज्यादातर पेज में आपको दो तरह का जानकारी दर्ज करने वाला इंटरफेस दिखाई पहला हल्का डार्क और दूसरा व्हाइट। डार्क वाला इंटफेस हाइड है ,उसे एडिट नहीं किया जा सकता ,सम्भवतः यह विकास खंड स्तर पर एडिट किया जा सकता है।
व्हाइट वाले इंटरफेस में जानकारी दर्ज या एडिट किया जा सकता है ,इस लिए जानकारी दर्ज करते समय आपको इसे ध्यान में रखना है।
👉 शिक्षक जानकारी एडिट ,डिलीट और सुधार-
सेक्शन 3 के पेज नंबर 3.3 में आपको शाला में पदस्थ शिक्षकों का कर्मचारी कोड ,नाम ,जाति वर्ग ,जन्मतिथि ,नियुक्ति तिथि ,नियुक्ति का प्रकार ,अध्यापन का विषय ,शैक्षणिक योग्यता ,विषय अध्ययन का स्तर ,मोबाइल नंबर सुधार या दर्ज करना है,इसके लिए आपको संबंधित शिक्षक के कालम में दिए edit पर क्लिक करना है
जो शिक्षक शाला में पदस्थ है उनका जानकारी सुधार करने के लिए edit पर क्लिक करना है ,परन्तु ऐसे शिक्षक जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या स्थानांतरण के कारण अन्य शाला में चले गए हैं उनका जानकारी delete करना है।
👉 गत वर्ष की जानकारी में सत्र 2019 -20 का जानकारी भरें -
udise की एंट्री करते समय आपको कुछ जानकारी गत वर्ष का दर्ज करना है ,यदि आप udise 2020-21 का एंट्री कर रहे हैं तो गत वर्ष में 2019-20 की जानकारी दर्ज करना है। परीक्षा परिणाम ,अनुदान आदि जिसमे गत वर्ष का जानकारी मंगा गया है ,इस लिए आपको परीक्षा परिणाम , अनुदान में सत्र 2019-20 का जानकारी दर्ज करना है।
👉 पेजवार जमा और जानकरीवार जमा-
जो भी पेज पूर्ण रूप से फिलअप हो जाएगा उसके पेज के अंत में लिखे जमा और आगे जाएँ पर क्लिक करना है ,परन्तु भाग 4 में आपको किसी जानकारी को स्वतंत्र रूप से जमा करने का ऑप्शन दिखाई देगा। आप जमा पर क्लिक कर आगे की जानकारी भरेंगे और पेज के अंत में पुनः जमा और आगे जाएँ पर क्लिक करना है।
👉 प्रमाणीकरण-
udiseplus के इस पोर्टल में पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद आप dcf और स्कूल रिपोर्ट का pdf फाइल डाउनलोड कर उसका अध्ययन कर सकते हैं। सभी जानकारी पूर्ण और सही होने पर आपको स्कूल डेटा प्रमाणित करें पर क्लिक करना है ,जिससे घोषणा का पेज शो होने लगेगा आपको उस पर टिक करना है और अपना नाम ,पद ,मोबाइल नंबर दर्ज कर प्रमाणित करना है।
👉 अपनी समस्या हमें भेजें-
उक्त समस्याओं को आपके सुविधा के लिए पिंट आउट कर समाधान बताने का प्रयास किया गया है ,यदि उक्त समस्याओं के अतिरिक्त udiseplus की एंट्री में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है ,तो कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या हमें भेज सकते हैं।
👉 user not active-
यदि beo कार्यालय से प्राप्त पासवर्ड से लॉगिन करने पर user not active का sms प्राप्त होता है तो आपको मेल में प्राप्त sms में दिए लिंक में जाकर या विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर active करा सकते हैं।
0 Comments