ऑनलाइन छात्रवृत्ति संबंधी कार्य में लापरवाही........इस जिले में लापरवाही बरतने वाले शासकीय शालाओं के संस्था प्रमुखों का वेतन रोकने के निर्देश /अशासकीय शालाओं का होगा मान्यता समाप्त......देखिये पूरी रिपोर्ट


ऑनलाइन छात्रवृत्ति का कार्य समय पर पूर्ण नहीं ,लगभग 22 शालाओं के संस्था प्रमुखों का रुकेगा वेतन तथा अशासकीय शालाओं का होगा मान्यता समाप्त। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के अंतर्गत समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। 

मामला राजनांदगॉव जिला का है ,जहाँ कार्यालय ,जिला शिक्षा अधिकारी ,राजनांदगॉव द्वारा समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी -राजनांदगॉव /मानपुर /मोहला को दिनांक 27.10.2020 को पत्र जारी कर सूची में उल्लेखित शालाओं के संस्था प्रमुखों का वेतन रोकने तथा अशासकीय शालाओं का मान्यता समाप्त करने का निर्देश दिया  गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार सत्र 2018-19 एवं 2019-20 की ऑनलाइन छात्रवृत्ति  भुगतान हेतु असफल खाता वाले विद्यार्थियों का खाता क्रमांक संशोधन कर पुनः DPI को प्रेषित किया जाना था ,परन्तु कुछ शालाओं द्वारा बार -बार स्मरण कराये जाने के बाद भी ऑनलाइन छात्रवृत्ति हेतु खाता संशोधन नहीं किया गया है। 

क्या है मामला -


मामला ऑनलाइन छात्रवृत्ति सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के खाता संशोधन से जुड़ा हुआ है। कार्यालय ,जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगॉव द्वारा सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के आकउंट वेलिडेशन में असफल खातों को संशोधन करने अनेकों बार पत्र जारी किया जा चूका है ,परन्तु जिले के अंतर्गत विभिन्न ब्लॉकों के लगभग 22 शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के द्वारा उक्त कार्य को समय पर पूर्ण नहीं किया गया। 

शिक्षा सत्र  2018-19 एवं 2019-20 के असफल भुगतान वाले विद्यार्थियों के खाता में संशोधन नहीं किया है , जिससे शिक्षा सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों का नवीनीकरण में समस्या हो रही है। छात्रवृत्ति हेतु खाता  संशोधन का कार्य समय पर पूर्ण नहीं करने से नाराज जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा खाता सुधार नहीं करने वाले शासकीय शालाओं के संस्था प्रमुखों का वेतन रोकने तथा अशासकीय शालाओं का मान्यता समाप्त करने का निर्देश जारी किया गया है।


पूर्व सत्र के सफल भुगतान के बाद ही किया जा सकेगा नवीनीकरण -


छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल में शिक्षा सत्र 2020-21 की छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री तब तक नहीं की जा सकती ,जब तक शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों का भुगतान सफल नहीं हो जाता। 

शिक्षा सत्र 2019-20 के छात्रवृत्ति का सफल भुगतान आखिर है क्या ,शिक्षा सत्र 2019-20 में जिन विद्यार्थियों का ऑनलाइन छात्रवृत्ति हेतु जो खाता क्रमांक एंट्री किया गया था ,उसमे से कुछ विद्यार्थियों का खाता क्रमांक गलत दर्ज होने के कारण छात्रवृत्ति संबंधित विद्यार्थी के अकाउंट में नहीं जा पाया है। शासन द्वारा ऐसे विद्यार्थियों के खाता क्रमांक संशोधन कर पुनः DPI को प्रेषित करने का समय शालाओं को दिया गया था। 

शासन के छात्रवृत्ति असफल भुगतान वाले खातों को संशोधन करने तथा DPI को प्रेषित करने संबंधी जारी पत्र के बाद भी कई शालाओं द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है ,जिससे छात्रवृत्ति सत्र 2020-21 के ऑनलाइन एंट्री में समस्या हो रही है। 

अधिकांश जिले में यही स्थिति -

ऑनलाइन छात्रवृत्ति 2018-19 एवं 2019-20 के खाता वेलिडेशन में असफल विद्यार्थियों की जानकारी सुधार कर DPI को पुनः प्रेषित किये जाने हेतु उच्च कार्यालय से कई बार पत्र जारी किया जा चूका है ,परन्तु अधिकांश जिले ऐसे हैं ,जहां अभी भी ऑनलाइन छात्रवृत्ति 2018-19 एवं 2019-20 के account validation में असफल का भुगतान हेतु विद्यार्थियों के अकाउंट संबंधी संशोधन नहीं किया गया है। 

ऑनलाइन छात्रवृत्ति 2018-19 एवं 2019-20 के असफल भुगतान का वेलिडेशन कैसे करें -



वैसे तो हम ऑनलाइन छात्रवृत्ति 2018-19 एवं 2019-20 के असफल भुगतान का वेलिडेशन करने की जानकारी आपसे साझा करने जा रहे हैं  ,परन्तु आप खाता संशोधन कर जानकारी पुनः DPI को प्रेषित करने पहले कन्फर्म कर लें की इस कार्य के लिए आपके जिले में उच्च कार्यालय द्वारा निर्धारित समय बचा है या नही ,उसके बाद ही खाता संशोधन करें ।

1. अपने एंड्रॉयड मोबाइल के ब्राउजर में scholarship cg टाइप कर सर्च करना है।

2. छत्तीसगढ़ स्कूल छात्रवृत्ति पोर्टल पर आईडी ,पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन होना है, उसके बाद पंजीयन -2018-19 या 2019-20 जो आपके लिए लागू होता है उस पर जाना है।

3. account validation में असफल  विद्यार्थियों के बैंक खाता की जानकारी सुधारें पर क्लिक करना है। 

4. अब account validation /paymet में असफल विद्यार्थियों के बैंक खाता की जानकारी सुधारें ,यह सुविधा अब DEO लॉगिन में उपलब्ध कराई गई है का पॉपअप दिखाई देगा आपको OK पर क्लिक करना है। 

join our whatsapp groups -

5.अब  account validation में असफल  विद्यार्थियों का जानकारी शो होने लगेगा ,आपको विद्यार्थी के नाम के सामने दिए edit application पर क्लिक करना है। 

6. विद्यार्थी का खाता क्रमांक ,खाता धारक का नाम ,ifsc कोड ,बैंक का नाम को चेक कर आवश्यकतानुसार न्यू खाता क्रमांक दर्ज करना है। 

7. अंत में application send to DEO पर क्लिक कर देना है ,बारी -बारी से account validation में असफल  विद्यार्थियों के बैंक खाता की जानकारी सुधार करते जाना है और application send to DEO पर क्लिक करते जाना है।  

इस प्रकार account validation में असफल  विद्यार्थियों के बैंक खाता की जानकारी सुधार के बाद पुनः छात्रवृत्ति भुगतान हेतु DEO के लॉगिन में चला जायेगा और अकाउंट संबंधी जानकारी सहीं होने पर छात्रवृत्ति विद्यार्थी के खाते में भेज दिया जायेगा। 

👉account validation में असफल  विद्यार्थियों की सूची हेतु यहां क्लिक करें 👈 


यदि ऑनलाइन छात्रवृत्ति 2018-19 एवं 2019-20 के असफल भुगतान के वेलिडेशन में कोई समस्या होती है तो कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें जरूर भेजें ,हम शीघ्र ही आपके द्वारा भेजे गए सवालों के जवाब देने का प्रयास करेंगे। आप अपना विचार या सुझाव भी हमें भेज सकते हैं। 


Post a Comment

0 Comments