निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण : विकास खंड ,संकुल, शाला या साथियों का ग्रुप बनायें और जाने किसी भी शिक्षक के प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी.....एक ग्रुप फायदे अनेक

हेलो फ्रेंड्स ,निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण जानकारी के साथ स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट shikshaklbnews.com पर।दोस्तों आज हम आपको दीक्षा पोर्टल /app पर ग्रुप बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, इस लिए आज का यह जानकारी बहुत ही मजेदार होने के साथ -साथ प्रशिक्षण को पूर्ण करने में मददगार साबित होने वाला है।

दोस्तों ,यदि आपने दीक्षा app /पोर्टल पर अपने प्रोफाइल पेज पर गए होंगे तो आपको my groups या मेरे समूह का इंटरफेस जरूर दिखाई दिया होगा ,क्या आप जानते हैं दीक्षा पोर्टल पर ग्रुप बनाने के क्या -क्या फायदे हो सकते हैं ? आज हम बताने जा रहे हैं कि किस प्रकार आप दीक्षा ग्रुप के माध्यम से अपने शिक्षक साथी या स्टॉफ का कोर्स पूर्ण करने में मदद कर सकते हैं। 

बहुत से शिक्षकों का हमें कमेंट प्राप्त होते रहता है ,जिसमे वे कहते हैं कि हमने कोर्स पूर्ण कर लिए हैं फिर भी हमारा सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हो रहा है ,परन्तु जब उनके आईडी के आधार पर ट्रेस किया जाता है तब पता चलता है कोर्स ही पूर्ण नहीं हुआ है। 

यदि आप विकास खंड स्तर पर निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉनिटरिंग कर्ता हैं या संकुल स्तरीय मॉनिटरिंग कर्ता हैं या शाला स्तर पर प्रधान पाठक के रूप में अपने स्टॉफ के निष्ठा प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी रखना चाहते हैं या एक शिक्षक के रूप में अपने साथी शिक्षकों के निष्ठा प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी रखना चाहते है या कोई गतिविधि साझा करना चाहते हैं तो आपको दीक्षा पोर्टल पर ग्रुप जरूर बनाना चाहिए। 

दीक्षा ग्रुप के फायदे -

जिला /विकास खंड स्तर पर निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण के मॉनिटरिंग में सहायक।  .

संकुल स्तरीय मॉनिटरिंग में सहायक। 

प्रधान पाठक के रूप में अपने स्टॉफ के निष्ठा प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी रखने मददगार। 

साथी शिक्षकों के निष्ठा प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी रखने मददगार। 

ग्रुप में निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण से जुड़ी कोर्स साझा करने में सहायक। 

ग्रुप में प्रशिक्षण से जुड़ी समस्या तथा उसका समाधन पाने में सहायक। 

एक ग्रुप में एक साथ 150 शिक्षकों के प्रशिक्षण की प्रगति ट्रेस कर सकते हैं। 

ग्रुप बनाने के लिए आवश्यक तैयारी -

 यदि आप दीक्षा पोर्टल पर ग्रुप बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ग्रुप में जिस-जिस को जोड़ना चाहते हैं ,उनका दीक्षा आईडी प्राप्त करना होगा। आप जैसे ही अपने दीक्षा पोर्टल पर प्रोफाइल वाले पेज में जाते हैं ,आपके नाम के ठीक नीचे आपका diksha आईडी दर्ज होता है। आप ग्रुप बनाने बाद कभी भी मेंबर जोड़ सकते हैं। 

दीक्षा पोर्टल पर ग्रुप कैसे बनाएं -

1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के मदद से दीक्षा पोर्टल पर अपने लॉगिन में प्रोफाइल पेज पर क्लिक करना है ,यदि आप दीक्षा app /पोर्टल से लॉगआउट हो गए हैं तो लॉगिन कर प्रोफाइल पेज पर आ जाना है।

2. अब प्रोफाइल पेज पर दिए थ्री लाइन को क्लिक करना है ,थ्री लाइन को क्लिक करते ही प्रोफाइल ,मेरे समूह,सहायता,लॉगआउट का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको मेरे समूह पर क्लिक करना है।

3. अब एक न्यू पेज खुल जायेगा ,यदि आप पहले कोई ग्रुप ज्वाइन नहीं किये हैं ,तो create group का ऑप्शन दिखाई देगा ,आपको उस पर क्लिक करना है ,परन्तु यदि आप पहले कोई ग्रुप ज्वाइन कर चुके हैं तो ग्रुप  का नाम दिये देगा। न्यू ग्रुप बनाने के लिए पहले बने ग्रुप के साइड में ग्रुप का आइकॉन दिखाई देगा , उस पर क्लिक करना है। 

4. अब ग्रुप का नाम तथा डिस्क्रिप्शन का इंटरफेस दिखाई देगा ,ग्रुप का नाम तथा डिस्क्रिप्शन दर्ज करने के बाद टर्म एन्ड कंडीशन पर चेकमार्क करना है अंत में create group पर क्लिक करना है। इस प्रकार दीक्षा ग्रुप तैयार हो जायेगा ,अब इसमें पार्टिसिपेंट को जोड़ना है। 

ग्रुप में सदस्यों को जोड़ना तथा प्रशिक्षण का प्रगति की रिपोर्ट चेक करना -

1.  अब दीक्षा ग्रुप जो आपने बनाया है ,उस पर क्लिक करना है ,जिससे उसमें दो तरह का विकल्प दिखाई देगा ,गतिविधियां और सदस्य (add member) 

सदस्य -सबसे पहले सदस्य वाले भाग पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही सदस्य जोड़ें का पेज खुल जायेगा। आपको उस पर क्लिक कर अपने साथी /स्टॉफ का  enter user ID दर्ज करना है तथा सत्यापित करें पर क्लिक करना है ,इस प्रकार बारी -बारी से सभी सदस्यों को जोड़ लेना है। इस प्रकार ग्रुप में 150 सदस्य जोड़ सकते हैं। 

गतिविधियां- इस भाग में कोर्स को सेलेक्ट कर ग्रुप के सदस्यों के लिए पोर्टल पर जोड़ना हैं , कोर्स  इंटरफेस पर क्लिक करने के बाद बहुत सारे कोर्स स्क्रीन पर दिखाई देगा ,इस लिए उपर सर्चबार में CG कोर्स टाइप कर सर्च करना है ,इस प्रकार chhattisgarh शासन के सभी कोर्स शो होने लगेगा ,अब निष्ठा ऑनलाइन प्रशिक्षण के माड्यूल को टिक कर बारी -बारी से जोड़ लेना है |

2.  अभी तक के सभी माड्यूल को जोड़ने के बाद सम्बन्धित माड्यूल जिसमे ग्रुप के सदस्यों का प्रगति का रिपोर्ट ट्रेस करना चाहते हैं ,उस कोर्स पर क्लिक करना है , जिससे सम्बन्धित कोर्स में सदस्यों का रिपोर्ट शो होने लगेगा |सदस्यों के नाम के ठीक सामने हरे रंग में राइट का निशान तथा सर्कल बनता चला जायेगा ,यदि किसी सदस्य के नाम सामने बना सर्कल 100 प्रतिशत हरे रंग का हो जाता है ,इसका मतलब है उसने सम्बन्धित कोर्स को पूर्ण कर लिया है |

यदि किसी सदस्य के नाम के सामने बना सर्कल 100 प्रतिशत हरे रंग में शो नही होता है ,इसका मतलब है उन्होंने कोर्स को पूर्ण नही किया है |इस प्रकार आप उन्हें कोर्स पूर्ण करने के लिए सतर्क कर सकते हैं |

👉diksha ग्रुप बनाने के लिए यहाँ क्लिक करें 👈

diksha से जुड़ी अन्य लिंक -

दोस्तों ,निष्ठा प्रशिक्षण पूर्ण करने में diksha समूह बहुत ही उपयोगी है तथा समूह बनाना भी बहुत आसान है ,इस जानकारी के मदद से आप अपने साथी /स्टॉफ या विकास खंड /संकुल स्तरीय मोनिटरिंग कर्ता शिक्षकों के निष्ठा प्रशिक्षण की प्रगति को ट्रेस कर सकता है |दोस्तों इस जानकारी को शेयर जरुर करें| ग्रुप बनाने के कोई परेशानी होती है तो आप नीचे दिए कमेन्ट बॉक्स में समस्या का कारण लिखकर हमें भेज सकते हैं | 

Post a Comment

0 Comments