diksha पोर्टल पर तकनीकी कारणों से login with state system से पंजीयन नही कर पाने वाले शिक्षक ,प्रधान पाठक ,BRC,CAC ,डाइट सदस्य ऐसे करें पंजीयन.......पंजीयन तिथि समाप्त होने के बाद भी आज कर सकते हैं पंजीयन

हेलो फ्रेंड्स ,कुछ देर पहले हमने आपको बार -बार पंजीयन के प्रयास के बाद भी पंजीयन नही कर पाने वाले शिक्षकों ,प्रधान पाठकों ,BRC,CAC के लिए गूगल फॉर्म की जानकारी साझा किये थे ,उसके कुछ घंटे बाद ही आज दिनांक 02.11.2020 को राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा diksha पोर्टल पर नये तरीके से पंजीयन तथा कोर्स सम्बन्धी पत्र प्राप्त हुआ है |

राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी पत्र के अनुसार तकनीकी कारणों से login with state system से पंजीयन नही कर पाने वाले शिक्षक ,प्रधान पाठक ,BRC,CAC आज भी पंजीयन कर सकते हैं ,इस पत्र के अनुसार केवल उन्ही शिक्षक ,प्रधान पाठक ,BRC,CAC को नये तरीके से पंजीयन करना है ,जिनका पंजीयन तकनीकी कारणों से login with state system  के माध्यम से नही हो पाया है |

यदि आपका भी तकनीकी कारणों से login with state system के माध्यम से नही हो पा रहा है तो आपको भी नये तरीके से पंजीयन करना होगा | नये तरीके से पंजीयन हेतु इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक अन्य से जरुर पढ़ें |

👉राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी पत्र का PDF डाउनलोड हेतु यहाँ क्लिक करें 👈


प्रथम तीन माड्यूल -

👉 cg पाठ्यचर्या और समावेशी कक्षा 

👉 cg-विद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण 

 👉 cg-स्वस्थ विद्यालयी परिवेश निर्मित करने के लिए व्यक्तिगत -सामाजिक योग्यता विकसित करना |


प्रथम तीन माड्यूल हेतु enroll तथा पूर्णता तिथि -


प्रथम तीन माड्यूल -cg पाठ्यचर्या और समावेशी कक्षा , cg-विद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण ,cg-स्वस्थ विद्यालयी परिवेश निर्मित करने के लिए व्यक्तिगत -सामाजिक योग्यता विकसित करना, में दिनांक 02.11.2020 से 12.11.2020 तक enroll कर 16.11.2020 (16 नवम्बर 2020 ) तक सभी तीनों माड्यूल को पूर्ण करना अनिवार्य है |

 diksha पोर्टल पर तकनीकी कारणों से login with state system से पंजीयन नही कर पाने वाले शिक्षक ,प्रधान पाठक ,BRC,CAC पंजीयन कैसे करें -

diksha पोर्टल पर तकनीकी कारणों से login with state system से पंजीयन नही कर पाने वाले शिक्षक ,प्रधान पाठक ,BRC,CAC को सीधे पंजीयन कर पोर्टल पर लॉग इन हो जाना है |(सीधे पंजीयन से तात्पर्य इमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन होना ) 

♦ अब अपने प्रोफाइल पर क्लिक करना है |

♦ विवरण जमा करें पर क्लिक करना है | 

♦ i am teacher सेलेक्ट करना है |

♦ प्रोफाइल पर आवश्यक विवरण दर्ज करना है -

i am a                               : teacher

with                                  :chhattisgarh

फोन नम्बर                         :.....................

इमेल एड्रेस -                      :.....................(वैकल्पिक )

विद्यालय का नाम                :......................

विद्यालय का udise code     :.....................

शिक्षक code                      :........................

(डाइट के अकादमिक सदस्य को अभ्यास शाला का udise code अंकित करना है )

इस प्रकार सभी जानकारी को सही -सही diksha पोर्टल पर प्रविष्ट करना है |

ध्यान देने योग्य बातें -


diksha पोर्टल पर सीधे पंजीयन केवल उन्हीं शिक्षकों ,प्रधान पाठकों ,BRC,CAC ,डाइट सदस्यों  को करना है जो किसी तकनीकी कारणों से पोर्टल पर login with state system से लॉग इन नही कर पा रहे हैं |

इस प्रकार तकनीकी कारणों से अब तक पंजीयन नही कर पाने वाले शिक्षकों ,प्रधान पाठकों ,BRC,CAC ,डाइट सदस्यों का भी पंजीयन पूर्ण हो जायेगा  |

आज दिनांक 02.11.2020 से शुरू होने जा रहे प्रथम तीन माड्यूल में शामिल कैसे होना है -

1. सबसे पहले diksha पोर्टल या diksha appको open करना है ,यदि सीधे diksha पोर्टल के माध्यम से कोर्स करना चाहते हैं तो अपने एंड्राइड https://diksha.gov.in टाइप कर सर्च करना है|

2. अब explore diksha पर क्लिक करना है जिससे एक न्यू पेज पर  login  तथा प्रोफाइल का आइकान दिखाई देगा ,आप दोनों में से किसी भी माध्यम से लॉग इन हो सकते हैं |

3. अब  login with state system का पेज खुल जायेगा ,आपको उस पर क्लिक करना है यदि आप प्रोफाइल आइकान के माध्यम से लॉग इन करते हैं तब लॉग इन के बाद अपना विवरण चेक कर लेना है सुधार योग्य होने पर edit करके ठीक कर सकते हैं |

 login with state system से लॉग इन होने पर state चयन का इंटरफेस खुलेगा ,state चयन करने के बाद submit करना है जिससे लॉगइन का पेज खुल जायेगा ,अपना आईडी ,पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगइन पर क्लिक करना है |

4. अब कोर्स में आ जाना है तथा प्रत्येक कोर्स पर क्लिक कर कोर्स में भाग लीजिये /join  course कर लेना है | cg-विद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण वाले माड्यूल में join  course नही हो पायेगा ,क्योंकि इस माड्यूल में 12.11.2020 को enroll होगा , इसके बाद तय तिथि के अंदर कोर्स को पूर्ण कर लेना है |

👉diksha पोर्टल पर login हेतु यहाँ क्लिक करें 👈


दीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी -


दोस्तों न्यू विधि से पंजीयन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चूका है जिन शिक्षकों का पंजीयन तकनीकी कारणों से नही हो पाया है उन्हें इस जानकारी को शेयर जरुर करें | पोर्टल पर under maintenance हट चूका है ,तथा कोर्स कार्य करने हेतु रेडी हो चूका है |

Post a Comment

0 Comments