छात्रवृत्ति 2020 -21 : 'विद्यार्थी का शाला परिवर्तन करें 'भाग से जुड़ी समस्या और उसका समाधान

 हेलो फ्रेंड्स , छात्रवृत्ति 2020-21 की ऑनलाइन एंट्री में शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है , उक्त समस्याओं में से एक बड़ी समस्या अन्य शाला से आये विद्यार्थी का है जोकि वर्तमान सत्र में आपके शाला में अध्ययनरत है | सम्बन्धित विद्यार्थी का पूर्व वर्ष के छात्रवृत्ति डाटा सर्च कर अपने शाला में जोड़ने समस्या हो रही है , यदि आपको भी इस तरीके की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इस आर्टिकल को ध्यान से जरुर पढना चाहिए |


जोड़े जाने वाला विद्यार्थी किसी भी कक्षा का हो सकता है ,यदि कोई विद्यार्थी बीच की कक्षा में दुसरे शाला से आकर प्रवेश लिया है और पहले की संस्था में उसे छात्रवृत्ति मिला है ,चाहे छात्र हो या छात्रा तब उसके आईडी /नाम /खाता क्रमांक /जन्म तिथि के आधार पर डाटा सर्च करना है तथा अपने शाला में जोड़ना है |

हम अपने इस आर्टिकल में अन्य शाला से आपके शाला में प्रवेश लिए विद्यार्थी को जोड़ने की प्रक्रिया में होने वाले समस्या तथा उसके समाधान के बारे में बताने जा रहे हैं ,यदि आपको भी इस तरह की समस्या हो रही है तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ना चाहिए ,जिससे सम्बन्धित विद्यार्थी को जोड़ने में आसानी होगी  |

छात्रवृत्ति पोर्टल -

आप जैसे ही अपने एंड्राइड mobile या laptop के माध्यम से छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल पर शाला के आईडी ,पासवर्ड के मदद से लॉग इन होते है ,उसके बाद आपको पंजीयन 2020-21 के अंतर्गत विद्यार्थी का शाला परिवर्तन करें वाले इंटरफेस पर क्लिक करना है |

अब विद्यार्थी का शाला परिवर्तन करें के अंतर्गत सम्बन्धित विद्यार्थी को सर्च करने का विकल्प दिखाई देगा जोकि इस प्रकार है -


♦ विद्यार्थी कोड

या 

♦ विद्यार्थी का नाम

या 

♦ जन्म दिनांक

या 

♦ खाता क्रमांक


1.विद्यार्थी कोड-

किसी भी दूसरे शाला से आये विद्यार्थी को अपने शाला के छात्रवृत्ति लॉगिन पर जोड़ने का सबसे आसान तरीका है।सम्बन्धित विद्यार्थी का विद्यार्थी कोड दर्ज कर जानकारी देखें पर क्लिक करना है ,जिससे सम्बन्धित विद्यार्थी का डाटा प्रदर्शित हो जाएगा ,फिर जोड़ें पर क्लिक कर अपने शाला में जोड़ सकते हैं।

समस्या- 

विद्यार्थी कोड के आधार पर किसी विद्यार्थी का डेटा सर्च करने पर आसानी से विद्यार्थी का डेटा शो होने लगता है ,परन्तु यदि सम्बन्धित विद्यार्थी का डेटा पूर्व शाला से निरस्त नही किया गया है ,ऐसे में सम्बंधित विद्यार्थी का डेटा तो शो होगा,परन्तु जोड़ा नही जा सकेगा।

समाधान- 

यदि विद्यार्थी कोड के आधार पर सर्च करने पर विद्यार्थी का डेटा शो करता है, परन्तु जोड़ने पर विद्यार्थी का डेटा नही जुड़ता ,ऐसे में उसके पूर्व शाला से किसी भी तरीके से सम्पर्क कर विद्यार्थी का डेटा निरस्त कराना होगा। सम्बन्धित विद्यार्थी का कोड आपको रिजल्ट या पूर्ण वर्ष की छात्रवृत्ति सूची में मिल जायेगा |

2.विद्यार्थी का नाम-


किसी दूसरे शाला से विद्यार्थी का डेटा अपने शाला के जोड़ने का दूसरा तरीका विद्यार्थी का नाम है ,इसके लिए विद्यार्थी का नाम टाइप कर जानकारी देखें पर क्लिक करना है और विद्यार्थी को जोड़ना है।

समस्या-

विद्यार्थी के नाम के आधार पर डेटा सर्च करने से प्रदेश के विभिन्न शालाओं के समान नाम वाले विद्यार्थियों का डेटा शो होने लगता है ,जिससे सम्बन्धी विद्यार्थी को ढूंढने में परेशानी होती है क्योंकि समान नाम के हजारों विद्यार्थी सर्च सूची में शो होने लगता है।

समाधान-

इस तरके में सबसे पहले विद्यार्थी के नाम का स्पेलिंग सहीं सहीं दर्ज करना है, मान लीजिए किसी विद्यार्थी को अपने शाला में जोड़ना है ,जिसका नाम समीर है । आपको सर्च करते समय यह ध्यान देना है कि क्या पूर्व शाला में समीर का नाम samir या sameer स्पेलिंग में दर्ज किया गया था।उस स्पेलिंग का नाम सर्च करना है ,यदि नाम के साथ सरनेम भी है तब ढूंढने में आसानी होगी।

इसके बाद सूची में जिला ,और विकास खण्ड का नाम पहले ढूंढें, क्योंकि जिला ,विकास खण्ड के आधार पर पूरी सूची को ढूंढने में आसानी होगी।

3.जन्म दिनांक-

जन्म दिनांक के आधार पर भी विद्यार्थी को अपने शाला में जोड़ा जा सकता है ,परन्तु जिस प्रकार नाम से सर्च करने पर प्रदेश के अन्य शाला के समान नाम वाले विद्यार्थियों का नाम प्रदर्शित होता है ,वैसे ही समान जन्म दिनांक वाले सभी विद्यार्थियों का नाम प्रदर्शित होगा | 

समस्या -

समान जन्म दिनांक वाले विद्यार्थियों का नाम प्रदर्शित होने से सम्बन्धित विद्यार्थी को ढूंढने में परेशानी होती है , क्योंकि हजारों सेम जन्म तिथि वाले विद्यार्थी सर्च सूची में दिखाई देता है |

समाधान -

इस समस्या का विशेष साधन तो नही है ,बस सम्बन्धित विद्यार्थी का जिला, विकास खंड के आधार पर आपको ढूँढना पड़ेगा |

4.खाता क्रमांक-


खाता क्रमांक किसी दुसरे शाला से आये विद्यार्थी को ढूँढना एक अच्छा तरीका है ,खाता क्रमांक मेच करने से विद्यार्थी का डाटा प्रदर्श होने लगता है |

समस्या -

यदि वर्तमान सत्र छात्रवृत्ति के लिए सम्बन्धित विद्यार्थी का जो खाता क्रमांक प्राप्त हुआ है ,यदि वह दूसरा है तब विद्यार्थी का डाटा सर्च नही होता है ,इस तरीके से विद्यार्थी का डाटा सर्च करने में एक समस्या और होती है ,यदि सम्बन्धित खाता क्रमांक विद्यार्थी के साथ -साथ उसके भाई या बहन के छात्रवृत्ति के लिए यूज हुआ है तो उसका भी डाटा प्रदर्शित होने लगता है |

समाधान -

यदि विद्यार्थी का खाता क्रमांक के आधार पर विद्यार्थी का डाटा शो नही करता है ,इसका मतलब है विद्यार्थी का खाता क्रमांक जिसके आधार पर विद्यार्थी का डाटा सर्च किया जा रहा है वह दुसरा है ,ऐसे में विद्यार्थी का डाटा ढूंढने और अपने शाला में जोड़ने के लिए विद्यार्थी का पूर्व वर्ष का खाता क्रमांक चाहिए होगा ,विद्यार्थी का डाटा जुड़ जाने के बाद आप चाहें तो उसमे नया खाता क्रमांक दर्ज कर सकते है ,जोकि आपको वर्तमान में मिला है |

यदि खाता क्रमांक के आधार पर सर्च करने पर विद्यार्थी के अतिरिक्त अन्य विद्यार्थी का डाटा स्क्रीन पर दिखाई देता है तो हो सकता है उस विद्यार्थी का भाई या बहन हो ऐसे में सम्बन्धित विद्यार्थी का डाटा ही ध्यान से आपको अपने शाला में जोड़ना है |

अन्य समस्या -

कभी कभी उपरोक्त में से किसी भी आधार पर विद्यार्थी डाटा प्रदर्शित नही होता ,नो रिकॉर्ड फाउंड दिखाता है | या विद्यार्थी का डाटा तो प्रदर्शित होता है ,पर डाटा जोड़ने पर नही जुड़ पाता है |

समाधान -

यदि विद्यार्थी code /नाम /जन्म दिनांक /खाता क्रमांक में से किसी भी आधार पर विद्यार्थी का डाटा शो नही होता है तो ,इसका दो कारण हो सकता है ,पहला -पिछले वर्ष विद्यार्थी का छात्रवृत्ति नही भरा गया होगा और दूसरा पूर्व वर्ष का विद्यार्थी का भुगतान सफल नही हुआ होगा ,यदि भुगतान सफल नही हुआ है तो पूर्व संस्था द्वारा खाता सुधार कर DPI में जमा करने पर डाटा प्रदर्शित होने लगेगा ,फिर आप सम्बन्धित विद्यार्थी को अपने शाला में जोड़ पाएंगे |

यदि सम्बन्धित विद्यार्थी का पिछले सत्र में छात्रवृत्ति नही गया है तब आपको उसे नये विद्यार्थी के रूप में जोड़ना है ,इससे पहले आपको विद्यार्थी या पालक से कन्फर्म करना होगा |

इसके अतिरिक्त विद्यार्थी का डाटा सर्च करने पर प्रदर्शित तो होता है ,पर आपके शाला में नही जुड़ पा रहा है ,इसका मतलब है विद्यार्थी का डाटा पूर्व शाला से निरस्त नही किया गया है |

इस प्रकार आप अन्य शाला से आपके शाला से प्रवेश लिए विद्यार्थी का छात्रवृत्ति डाटा आसानी से जोड़ पाएंगे |

👉यहाँ से सर्च करें अन्य शाला से आये विद्यार्थी का डाटा 👈


यह जानकारी आपको कैसा लगा या उक्त समस्याओं के अतिरिक्त किसी अन्य तरह के समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से हमें भेज सकते हैं ,इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें ताकि अन्य शाला से आपके शाला में प्रवेश लिए बच्चे का छात्रवृत्ति डाटा सर्च करने में कोई परेशानी न हो | धन्यवाद 

Post a Comment

0 Comments