cg school.in से डाउनलोड करें बीग बुक........देखें मजेदार गतिविधियों का विडियो

हेलो फ्रेंड्स , पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल में आपने ऑनलाइन क्लास लिंक बनाना , विद्यार्थी असेसमेंट करना ,शिक्षक -विद्यार्थी वर्चुवल स्कूल ग्रुप बनाना , कंटेंट अपलोड करना , विद्यार्थी संदेह आदि से जुड़ी कार्य सम्पादित किये हैं या करते आ रहे हैं , क्या आप जानते cg school.in पोर्टल के माध्यम विद्यार्थियों के लिए बिग बुक डाउनलोड कर सकते हैं ,इसके साथ -साथ विद्यार्थियों के लिए मजेदार गतिविधि विडियो भी देख सकते हैं |


आप विभिन्न अवधारणाओं से जुड़ी youtube विडियो को देखकर उक्त गतिविधियों को अपने विद्यार्थियों से करा सकते हैं ,इससे आपके विद्यार्थी विभिन्न अवधारणाओं को खेल -खेल में सिख सकते हैं | cg school.in में विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी एक ,दो नही बल्कि सैकड़ों youtube विडियो मिलेगा ,जिसके मदद से शिक्षण को रोचक बनाया जा सकता है |

 शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के मद्दे नजर शाला बंद के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता के ध्यान में रखते हुए विकास खंड स्तर पर plc सदस्यों के मदद से विद्यार्थियों के लिए आउटकम तैयार किया गया है , जिसमे हिंदी विषय के लिए बिग बुक तैयार करने को कहा गया है | आप इस पोर्टल में दिए गये बिग बुक के मदद से अपने विद्यार्थियों के लिए बिग बुक तैयार कर सकते हैं |  

आप चाहें तो पोर्टल में दिए गये बिग बुक को प्रिंट करा कर अपने विद्यार्थियों के अध्ययन -अध्यापन में इसका उपयोग कर सकते हैं |

बिग बुक -

जैसाकि आपको विदित है ,कोरोना संक्रमण के कारण वर्तमान में स्कूलों को संचालन बंद रखा गया है ,ऐसे में खास कर प्राथमिक स्तर के कक्षाओं में पाठ्यक्रम को पूर्ण कर पाना सम्भव नही है ,इस लिए विकास खंड स्तरीय PLC द्वारा प्राथमिक स्तर के कक्षाओं के लिए एक आउटकम तैयार किया गया है , जिसके अंतर्गत विषय हिंदी में कम से कम  10 बिग बुक तैयार किया जाना है |

राज्य कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार आपके द्वारा बिग बुक में जो कलर फुल चित्र युक्त कहानी तैयार किया गया है ,उसे बच्चों को पढ़ना आना चाहिए | वैसे तो आप बिग बुक तैयार कर चुके होंगे यदि नही किये हैं तो cg school.in पोर्टल में दिए गये बिग बुक से आडिया लेकर वैसे ही बिग बुक आप तैयार कर सकते हैं | आवश्यकतानुसार आप उसे प्रिंट भी करा सकते हैं |

youtube विडियो -

youtube विडियो में आपको स्थानीय स्तर पर बच्चों के द्वारा खेले जाने वाले खेल का बहुत सारा विडियो मिलेगा , जिसके मदद से बच्चों के सीखने -सिखाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाया जा सकता है।

बिक बुक तथा यूट्यूब वीडियो ऐसे प्राप्त करें -

1. सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल के ब्राउजर को ओपन पर cg school. in टाइप पर सर्च करना है ,जिससे पढ़ई  तुंहर दुवार पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।

2. होम पेज में मेनू के आइकॉन थ्री लाइन पर क्लिक करना है ,जिससे डैशबोर्ड ,निजता निति ,सिविल सोसाइटी (NGO) आदि का इंटरफेस दिखाई देगा | आपको सिविल सोसाइटी (NGO) पर क्लिक करना है ,ध्यान रखें लॉग इन नही होना है |


3. अब विभिन्न NGO का लोगो दिखाई देने लगेगा ,जिसमे LLF ,UNICEF ,read to room ,pratham ,transform schools आदि शामिल है | बीग बुक के लिए आपको LLF NGO के लोगो पर क्लिक करना है | क्लिक करते ही LLF द्वारा निर्मित बीग बुक का सूची दिखाई देने लगेगा ,सम्बन्धित बीग बुक का शीर्षक देखने के बाद आपको pdf देखें  पर क्लिक करना है |

pdf देखें पर क्लिक करते ही सम्बन्धित बीग बुक का pdf open हो जायेगा , आप चाहें तो विद्यार्थियों के लिए  pdf को प्रिंट कर निकाल सकते हैं तथा विद्यार्थियों के शिक्षण में इस बीग बुक को उपयोग में ला सकते हैं |


4. विभिन्न स्थानीय लेख गतिविधि के लिए आपको UNICEF for every child NGO के लोगो पर क्लिक करना है ,जिससे विभिन्न स्थानीय लेख गतिविधियों का youtube विडियो का सूची दिखाई देने लगेगा |  राष्ट्रिय हीरो को सलाम ,इन्की पिंकी व्हाट कलर ,आलू दौड़ ,गेंद फेंको नम्बर जोड़ो जैसे बहुत से गतिविधियों का youtube विडियो मिलेगा आप और अधिक सामग्री देखें पर क्लिक कर अधिक से अधिक विडियो देख सकते हैं |


इसमें आपको विद्यार्थियों के लिए बहुत सारे मजेदार गतिविधि मिलेगा ,जिसका प्रयोग आप अपने शिक्षण में कर सकते हैं ,बच्चे भी इन गतिविधियों को बहुत ही जमे के साथ करते हैं तथा विभिन्न अवधारणाओं को आसानी से समझ जाते हैं |


अन्य उपयोगी लिंक -

♦ वर्चुवल स्कूल ग्रुप अपडेट .....सीधे जोड़ें विद्यार्थियों का नाम 

♦ एक ही मोबाइल नम्बर से एक से अधिक विद्यार्थियों को वर्चुअल स्कूल ग्रुप में कैसे जोड़ें 



फ्रेंड्स ,वर्तमान में स्कूलों का संचालन शुरू तो नही हुआ है ,परन्तु विकास खंड स्तरीय PLC द्वारा तैयार किये गये पाठ्यक्रम को पूर्ण भी करना है ,इस लिए आप अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन या पढ़ई तुंहर पारा ( ऑफलाइन क्लास ) के माध्यम से पूर्ण करना है ,ऐसे में यह जानकारी बहुत हद तक विद्यार्थियों को PLC द्वारा तैयार किये गये पाठ्यक्रम ( कौशल ) को सिखाने में आपका मदद कर सकता है |
बहुत से शिक्षक बीग बुक तथा मजेदार गतिविधियों से जुड़े विडियो सर्च करते रहते हैं ,इस लिए इस जानकारी सभी शिक्षकों को शेयर जरुर करें | इससे शिक्षकों का काम भी आसान हो जाएगा और बच्चों को सिखने के लिए मजेदार गतिविधियाँ भी मिल जाएगी |

Post a Comment

0 Comments