वर्चुवल स्कूल बनाने के बाद विद्यार्थी असेसमेंट कैसे करें

 नमस्कार साथियों , cg school.in में हुए असेसमेंट सम्बन्धी अपडेट के जानकारी के साथ पुनः स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट shikshaklbnews.com पर , जैसा कि हम इससे पहले के आर्टिकल में बता चुके हैं ,अब cg school.in में बिना वर्चुवल स्कूल बनाये विद्यार्थी का असेसमेंट नही हो पायेगा |

cg school.in में वर्चुवल स्कूल कैसे बनाना है ,इससे जुड़ी जानकारी हम आपसे पहले ही साझा कर चुके हैं, तो विद्यार्थी का असेसमेंट करने के लिए सबसे पहले आपको शिक्षक के कार्य के अंतर्गत वर्चुवल स्कूल में मेंबर जोड़ें /संशोधन करें में जाकर आपके शाला के सभी विद्यार्थियों का वर्चुवल ग्रुप बनाना पड़ेगा |

इस कार्य में एक परेशानी हो सकती है ,वह है कक्षा एक के बच्चों को वर्चुवल स्कूल में जोड़ना ,इसके लिए आपको पहले नव प्रवेशीय बच्चों के पालकों का mobile नम्बर प्राप्त कर उनका cgschool.in में पंजीयन करना है ,उसके बाद ही वर्चुवल स्कूल ग्रुप में कक्षा पहिली या किसी भी कक्षा के नव प्रवेशीय बच्चों को जोड़ा जा सकेगा |

वर्चुवल स्कूल ग्रुप बनाने का लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया जा रहा है ,यदि आप अभी तक वर्चुवल स्कूल ग्रुप नही बनाएं हैं तो लिंक में जाकर ग्रुप बनाने की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

NAS के आधार पर दो विषय का मूल्यांकन -


सम्भवतः जनवरी या फरवरी 2021 में राष्ट्रिय उपलब्धी सर्वेक्षण होना है ,इस लिए अब मूल्यांकन हेतु cg school.in में दो विषय हिंदी और गणित का मूल्यांकन किया जाना है | इस लिए मूल्यांकन को गम्भीरता पूर्वक करना होगा |

असेसमेंट सम्बन्धी अपडेट -

फ्रेंड्स , cg school.in में पहले विद्यार्थियों को विषयवार निर्धारित आउटकम में उनके स्तर के आधार पर स्माइली फेस 😀 देना पड़ता तथा ,परन्तु अब अपडेट के बाद स्माइली फेस के स्थान पर आउटकम में स्तर के आधार पर  हां /नहीं पर टिक करना है |

इसके साथ ही अब असेसमेंट हेतु आउटकम में बदलाव किया गया है | मन लीजिए हिंदी लेखन की बात करते हैं तो लेखन के अंतर्गत चार प्रकार का स्तर दिखाई देगा ,जिसमे हां या नही पर टिक करना है जैसे -


हिंदी                                                                                               लिखना 

1. वर्णों को लिख पाता है |                                                            ੦ हाँ    ੦ नहीं 

2. शब्दों को लिख पाता है                                                            ੦ हाँ    ੦ नहीं 

3. सरल वाक्यों को लिख पाता है |                                                 ੦ हाँ    ੦ नहीं 

4. सुनकर लिख पाता है |                                                              ੦ हाँ    ੦ नहीं 

आपको बच्चे के स्तर के आधार पर हाँ/नहीं पर टिक करना है | चलिए अब प्रक्रिया के बारे में बताते हैं |

cg school.in में अपडेट के बाद असेसमेंट कैसे करें -


1. सबसे पहले पूर्व की भांति अपने एंड्राइड mobile के ब्राउजर में जाकर cg school.in टाइप कर सर्च करना है ,जिससे पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल का home पेज खुल जायेगा ,इस पेज में उपर भाग में लिए लॉग इन के इंटरफेस पर क्लिक करना है ,जिससे लॉग इन का इंटरफेस खुल जाएगा ,आपको अपना आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन पर क्लिक करना है |

2. अब cg school.in में आपका अर्थात शिक्षक का पेज खुल जाएगा |आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं welcome ..........आपका नाम लिखा रहेगा |अब मेनू के आइकॉन थ्री लाइन पर क्लिक करना है ,जिससे बहुत सारे टैब दिखाई देने लगेगा ,आपको शिक्षक के कार्य पर क्लिक करना है ,जिससे पुनः शिक्षक के कार्य के अंतर्गत कुछ टैब खुल जाएगा ,जिसमे से आपको विद्यार्थी का असेसमेंट करें पर क्लिक करना है |

3. इस प्रकार असेसमेंट हेतु कक्षा और माह का नाम दिखाई देने लगेगा ,आप जिस कक्षा के बच्चों का पहले असेसमेंट करना चाहते हैं उस कक्षा का चयन करना है ,जिससे सम्बन्धित कक्षा के सभी विद्यार्थियों का नाम दिखाई देने लगेगा |

एसेमेंट करने के लिए विद्यार्थी का नाम जोकि लाल रंग में दिखाई देगा ,आपको नाम पर क्लिक करना है |

6. नाम पर क्लिक करते ही विद्यार्थी का विषयवार आउटकम दिखाई देने लगेगा ,आउटकम के अंतर्गत स्माइली फेस के स्थान पर आउटकम में स्तर तथा उसके सामने हाँ /नहीं लिखा रहेगा | सम्बन्धित आउटकम में विद्यार्थी का स्तर ठीक होने पर हां -हाँ पर टिक करना है तथा जिसमे विद्यार्थी का स्तर कमजोर है नहीं पर टिक करना है ,इसके बाद दुसरे आउटकम में आ जाना है ,इसमें भी वैसे ही टिक करना है |

सभी आउटकम में असेसमेंट पूर्ण हो जाने पर अंत में save पर क्लिक करना है ,जिससे सम्बन्धित विद्यार्थी का उस माह का असेस्म्नेट पूर्ण हो जायेगा |इसी प्रकार अन्य विद्यार्थियों का भी एसेमेंट कर लेना है |


इस प्रकार cg school.in में असेसमेंट सम्बन्धी अपडेट के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं |

👉असेसमेंट हेतु यहाँ क्लिक करें 👈


अन्य लिंक -

👉वर्चुवल स्कूल ग्रुप कैसे बनाएं 

 यदि वर्चुवल ग्रुप बनाने या असेसमेंट में किसी भी प्रकारी की परेशानी होती है तो आप नीचे दिए गये कमेन्ट बॉक्स में समस्या का कारण हमें लिखकर भेज सकते हैं ,हम यथा सम्भव आपके समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे | धन्यवाद 

Post a Comment

0 Comments