छात्रवृत्ति 2021-22 : छात्रवृत्ति नवीनीकरण के सम्बंध में जारी हुआ पत्र........इस तिथि तक अनिवार्यतः DPI लॉग इन में विद्यार्थी का जानकारी उपलब्ध कराना होगा

हेलो फ्रेंड्स , छात्रवृत्ति 2020-21 से जुड़ी एक नई अपडेट के साथ स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट shikshaklbnews.com पर ,आज हम आपको छात्रवृत्ति 2020-21 के सम्बन्ध में राज्य कार्यालय से जारी नवीन आदेश के बारे में बताने जा रहे हैं ,जिसमें पंजीकृत विद्यार्थी का format A सुधारें /निरस्त करें भाग में विद्यार्थियों की संख्या शून्य (0) दिखाए जाने पर नवीनीकरण हेतु विद्यार्थियों की जानकारी कैसे शो करेगा ? इसके बारे में निर्देश दिया गया है |

लोक शिक्षण संचालनालय ,इन्द्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा दिनांक -03-12-2020 को संयुक्त संचालक ,समस्त शिक्षा सम्भाग छत्तीसगढ़ ,समस्त जिला शिक्षा अधिकारी ,छत्तीसगढ़ को पत्र जारी किया गया है ,जिसमे  छात्रवृत्ति 2020 - 21 हेतु विद्यार्थियों के नवीनीकरण के सम्बन्ध में वृस्तित निर्देश दिया गया है |

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार पूर्व में जारी आदेश में सत्र 2019 -20 के असफल भुगतान के खातों में शाला स्तर से सुधार कार्य में तेजी व पंजीकृत सभी विद्यार्थियों का भुगतान पूर्ण करने के उद्देश्य से सत्र 2019 -2020 का सम्पूर्ण भुगतान होने पर ही शालाओं को सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों का नवीनीकरण किया जा सकेगा , ऐसा निर्देश दिया गया था |

अब सत्र 2019-20 में असफल विद्यार्थियों की जानकारी DPI लॉग इन में उपलब्ध कराने पर ही सत्र 2020-21 हेतु नवीनकरण वाले भाग में विद्यार्थियों का डाटा प्रदर्शित होगा |

छात्रवृत्ति 2020-21 : विद्यार्थियों का नवीनीकरण -


प्रदेश में बहुत से शाला ऐसे हैं , जहाँ सत्र  2019 -20 के छात्रवृत्ति में कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका खाता सहीं नही होने कारण सम्बन्धित विद्यार्थी का छात्रवृत्ति भुगतान नही हो पाया है ,इस लिए छात्रवृत्ति 2020-21 हेतु नवीनीकरण वाले भाग में विद्यार्थियों का डाटा शून्य दिखा रहा है |

जैसे ही अपने शाला के आईडी ,पासवर्ड के मदद से छात्रवृत्ति पोर्टल में लॉग इन होते है ,उसके बाद पंजीयन 2020-21 के अंतर्गत पंजीकृत विद्यार्थी का आवेदन format A सुधारें /निरस्त करें भाग में नवीनीकरण हेतु विद्यार्थियों की संख्या शून्य दिखाता है |

इससे पहले भी शिक्षक BEO/DEO लॉग इन में उक्त समस्या को लेकर कई बार चक्कर लगा चुके हैं ,अब जाकर स्पष्ट निर्देश जारी हुआ है | यदि आपके शाला के छात्रवृत्ति लॉग इन में इस प्रकार की समस्या है तो आप अपने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय/ विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्बन्धित विद्यार्थी का नवीन खाता के साथ आवेदन कर सकते हैं |

इसके बाद ही पंजीयन 2020 -21 के अंतर्गत  विद्यार्थी का format A सुधारें /निरस्त करें वाले इंटरफेस में नवीनीकरण हेतु विद्यार्थियों का सूची प्रदर्शित होगा |

कैसे पता करें किस विद्यार्थी का सत्र 2019 -20 का छात्रवृत्ति असफल है - 


सत्र  2019 -20 के अकाउंट वेलिडेशन में असफल विद्यार्थियों की जानकारी हेतु हम आपको दो तरीके बताने जा रहे हैं ,पहला तरीका है ,यदि आपके पास सत्र  2019 -20 में application send to DEO करने के बाद विद्यार्थियों की सूची का जो हार्ड कॉपी होगा ,उसको अपने पास रखकर आपको छात्रवृत्ति पोर्टल के संवितरण में जाकर संवितरण ( 2019 -20) के अंतर्गत सफल विद्यार्थियों की जानकारी पर क्लिक करना है तथा हार्ड कॉपी से सूची का मिलान करना है ,इस प्रकार सम्बन्धित विद्यार्थी का पहचान हो जाएगा |

दूसरा तरीका है ,यदि आपके पास सत्र 2019 -20 का सूची नही है ,ऐसे में रिपोर्ट में जाकर सत्र  2019 -20 के अंतर्गत पंजीकृत विद्यार्थियों की सूची में क्लिक कर विद्यार्थियों की संख्या तथा नाम देख लें फिर संवितरण में जाकर संवितरण ( 2019 -20) के अंतर्गत सफल  विद्यार्थियों की जानकारी  से विद्यार्थियों की संख्या तथा नाम का मिलान कर लें |

यदि किसी विद्यार्थी का नाम सफल  विद्यार्थियों की जानकारी  में किसी विद्यार्थी का डाटा प्रदर्शित नही हो रहा है तो उस विद्यार्थी का भुगतान सफल नही हुआ है |

इस प्रकार जिस विद्यार्थी का सत्र 2019 -20 का भुगतान सफल नहीं हुआ है ,उसका पहचान हो जायेगा ,उक्त विद्यार्थी का नवीन खाता सहित पूरी जानकारी DEO/BEO कार्यालय में जमा कर दें |

इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन -


जिन विद्यार्थियों का सत्र 2019 -20 का छात्रवृत्ति भुगतान नही हो पाया है ,उन विद्यार्थियों का भुगतान योग्य खातों का पंजीयन हेतु दिनांक 05-12-2020 तक समय -सीमा दी गई है ,इसके पश्चात् दिनांक 06 -12-2020 से सभी शालाएं नवीनीकरण का कार्य कर सकते हैं |

पंजीयन तथा नवीनीकरण अंतिम तिथि -

लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेश के अनुसार छात्रवृत्ति 2020-21 के भुगतान हेतु कार्ययोजना बनाकर पंजीकृत विद्यार्थियों का डाटा दिनांक 12-12-2020 के पूर्व DPI के लॉग इन में उपलब्ध कराना होगा | दिनांक 12-12-2020 के बाद भुगतान हेतु पंजीयन व नवीनीकरण कार्य बंद कर जायेगा | इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए आदेश का pdf जरुर देखें |

👉आदेश का pdf डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें 👈


अतः अपने शाला के पंजीकृत विद्यार्थी जिनका भुगतान सफल नही हुआ है उन विद्यार्थियों का डाटा उपरोक्त समय सीमा में DPI लॉग इन में प्रेषित करना होगा ,उक्त तिथि के बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा .यदि छात्रवृत्ति ऑनलाइन एंट्री में किसी प्रकारी की समस्या हो रही है तो आप हमें कमेन्ट के माध्यम से भेज सकते हैं |

Post a Comment

2 Comments

  1. एडिट करने में कई बच्चों का खाता नंबर शो नहीं हो रहा है छुप जा रहा बैंक बंद होने के कारण नया खाता जारी हुआ है छुपा खाता को कैसे सुधारें।

    ReplyDelete
    Replies
    1. विद्यार्थी का स्वयं का खाता दर्ज होने के कारण ऐसा होता है

      Delete