cg school.in में हमारे नायक के अंतर्गत अभी तक शिक्षकों ,विद्यार्थियों , अधिकारीयों को मौका दिया गया था ,परन्तु अब संकुल समन्वयक और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान विद्यार्थियों की बारी है। इस प्रकार अब शिक्षक ,विद्यार्थी और अधिकारीयों के बाद संकुल समन्वयक तथा प्रतिभावान विद्यार्थी हमारे नायक बन सकते हैं।
जैसे ही पढ़ई तुंहर दुवार पोर्टल को ओपन करते हैं हमारे नायक के अंतर्गत समय -समय पर विभिन्न शिक्षकों और विद्यार्थियों का फोटो दिखाई देता है ,उसके फोटो के ठीक नीचे read more का इंटरफेस दिखाई देता है , जिसमें उसके द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्य का विवरण होता है। अब इसमें आपको संकुल समन्वयक और प्रतिभावान विद्यार्थियों का फोटो तथा उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्य देखने को मिलेगा।
इसके लिए संकुल समन्वयक और प्रतिभावान विद्यार्थी के लिए अलग -अलग गूगल फॉर्म दिया गया है। संकुल समन्वयक को यह फॉर्म स्वयं submit करना पड़ेगा ,वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों का गूगल फॉर्म उनके शिक्षक द्वारा फील कर submit किया जाना है।
हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं ,इसके लिए आपको इस आर्टिकल में बताये गए सभी बातों को ध्यान से पढ़ना होगा, इसके साथ ही हम संकुल समन्वयक तथा प्रतिभावान बच्चों के लिए गूगल फॉर्म का अलग -अलग लिंक भी उपलब्ध करा रहे हैं ,जिसके मदद से आप हमारे नायक हेतु ऑनलाइन जानकारी सबमिट कर सकते हैं।
इन जिलों से अब तक नही गया नाम -
हमारे नायक के लिए कोरबा ,मुंगेली ,जशपुर ,बेमेतरा ,राजनंदगांव ,सरगुजा ,कांकेर,बीजापुर ,बलरामपुर ,कोंडागांव,कव्र्षा,सुकमा,दंतेवाडा जिले से अभी तक एक भी प्रतिभावान विद्यार्थियों को पोर्टल स्थान नही मिला है |
प्रतिभावान विद्यार्थी (उम्र छोटे -काम बड़े )-
प्रतिभावान बच्चे वे हो सकते हैं ,जिन्होंने छोटी उम्र में खेल,डांस ,नवाचारी गतिविधि ,चित्रकला ,विज्ञान के छोटे -छोटे प्रयोग ,मेरिट सूची में नाम ,खिलौना निर्माण ,ऑनलाइन /ऑफलाइन क्लास ,राज्य ,राष्ट्रिय स्तर पर चयन, लोक विधा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। इसके अवाला ऐसे क्षेत्र भी हो सकते हैं ,जिससे शाला का मान बढ़ा हो।
बच्चों के उक्त प्रतिभा को विवरण में विस्तार के उल्लेख करना होगा। हम पहले ही बता चुके हैं ,विद्यार्थी का गूगल फॉर्म शिक्षक को ही ऑनलाइन सबमिट करना है |
गूगल फॉर्म भरने से पहले ये जरुर करें -
संकुल समन्वयक या प्रतिभावान विद्यार्थी जो गूगल फॉर्म के माध्यम से हमारे नायक के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने जा रहे हैं ,वे cg school.in में अपना प्रोफाइल अपडेट जरुर कर लें ,क्योंकि पोर्टल पर फोटो नही होने से हमारे नायक में आपका नाम बिना फोटो का ही प्रदर्शित होगा | गूगल फॉर्म में कार्य का विवरण दर्ज करने से पहले एक बार पोर्टल में हमारे नायक बने शिक्षक ,विद्यार्थी का read more में क्लिक कर जानकारी को जरुर पढ़ लें ,इससे आपको आइडिया भी हो जायेगा |
संकुल समन्वयक कैसे भरें गूगल फॉर्म -
इस आर्टिकल के अंत में गूगल फॉर्म का लिंक दिया जा रहा है ,सबसे पहले उसे ओपन करना है ,उसके बाद निम्न जानकारी फिल करना है -
जिला -
विकास खंड -
संकुल केंद्र का नाम -
संकुल समन्वयक का नाम -
पंजीकृत मोबाइल नम्बर -
संकुल के लिए किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य-
संकुल समन्वयक द्वारा किये गये नवाचार -
सभी जानकारी को फिलअप करने के बाद अंत में submit पर क्लिक करना है ,इस प्रकार आपका जानकारी हमारे नायक के टीम के पास पहुँच जाएगी | आपके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्य तथा नवाचारी प्रयास के आधार पर हमारे नायक आपको स्थान मिल जायेगा |
प्रतिभावान विद्यार्थी का गूगल फॉर्म कैसे भरें -
जिला -
जानकारी देने वाले शिक्षक का नाम -
जानकारी देने वाले शिक्षक का मोबाइल नम्बर -
विद्यार्थी का नाम -
विद्यार्थी का cg पोर्टल में पंजीकृत मोबाइल नम्बर -
विद्यार्थी का कक्षा -
विशिष्ट प्रतिभा का क्षेत्र -
प्रतिभाओं का विवरण -
अन्य -
अंत में सबमिट पर क्लिक करना है ,इस प्रकार विद्यार्थी का विवरण हमारे नायक टीम के पास पहुँच जाएगी ,विद्यार्थी के प्रतिभा के अधर पर cg school.in पोर्टल में स्थान दिया जायेगा |
👉संकुल समन्वयक के लिए गूगल फॉर्म👈
👉प्रतिभावान (उम्र छोटे -काम बड़े ) विद्यार्थी के लिए गूगल फॉर्म 👈
इस जानकारी को सभी शिक्षकों तथा संकुल समन्वयकों को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें ,क्योंकि यदि आपके विद्यार्थी या संकुल समन्वयक ने कोई उल्लेखनीय कार्य किये हैं तो वह निश्चित ही हमारे नायक हैं ,इस जानकारी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया नीचे दिए गये कमेन्ट बॉक्स में लिखकर जरुर दें ,ताकि हम आपके लिए और बेहतर से बेहतर जानकारी उपलब्ध करा सकें |
0 Comments