386 प्राचार्यों के DDO पावर में 2022 तक किया गया वृद्धि

 छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर 386 प्राचार्यों का पूर्व में जारी DDO पावर को फरवरी 2022 तक के लिए वृद्धि कर दिया गया है, इस प्रकार पूर्व में DDO पावर प्राप्त 386 प्राचार्य 2022 तक DDO बने रहेंगे।



स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ,महानदी भवन ,अटल नगर नवा रायपुर से दिनाँक 12.02.2021 की स्थिति में विभिन्न जिलों के प्राचार्यों का DDO पॉवर बढ़ाये जाने के सम्बंध में आदेश जारी हुआ है , परन्तु यह आदेश 15 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर सामने आया है।

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7-03/2020/20-एक :राज्य शासन एतदद्वारा राज्य के विभिन्न जिलों के 386 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को उनके कार्यालयों की स्थापना हेतु निधियों के आहरण हेतु पूर्व में की गई प्राधिकृत अवधि में वृद्धि करते हुए 01.03.2021 से 28.02.2022 तक आहरण संवितरण अधिकार में वृद्धि की जाती है। 

जिलावार DDO की संख्या हम उपलब्ध करा रहे हैं अधिक जानकारी के लिए आप आदेश का pdf डाउनलोड कर सकते हैं ,जोकि इस आर्टिकल के अंत मे दिया जा रहा है।

जिला       DDO की संख्या

कोरिया-       27
अम्बिकापुर - 29
जशपुर -       27
रायगढ़-        31
कोरबा         05
कोरिया-       15
जगदलपुर-    43
दंतेवाड़ा-       11
नारायणपुर-    07
बीजापुर-        15
 गरियाबंद-      28
बालोद-          08
कोंडागांव-      37
सुकमा-          01
सूरजपुर-        47
बलरामपुर-      03
गौरेला पेंड्रा-     11


 इस प्रकार दिनाँक 01.03.2021 तक DDO पावर प्राप्त उक्त प्राचार्य 28.22.2022 तक आहरण संवितरण अधिकारी बने रहेंगे, तथा उक्त प्राचार्यों के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों का वेतन,एरियर्स और अन्य हित लाभ  पूर्वानुसार आहरण संवितरण अधिकारी के माध्यम से प्रदाय किया जा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments