हेलो फ्रेंड्स , एक तकनीकी जानकारी के साथ स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट shikshakibnews.com पर, आज हम आपसे लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 13/05/2021 को जारी हुए आदेश से जुड़ी जानकारी साझा करने जा रहे हैं ,जिसमे कहा गया है कि विद्यार्थी पोर्टल में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का विवरण एंट्री किया जाना है |
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 13/05/2021 को जारी आदेश के अनुसार इस डाटा का उपयोग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति ,निःशुल्क पाठ्यपुस्तक ,साइकिल ,गणवेश ,मध्यान्ह भोजन ,आर टी आई एवं अन्य योजनाओं के लिए किया जायेगा |
कक्षा चयन सम्बन्धी सावधानी -
इस आदेश के अनुसार बच्चों के विवरण की एंट्री पोर्टल पर की जानी है ,एंट्री इस प्रकार करना है ,जैसे जो छात्र सत्र 2020-21 में कक्षा 1 ली में अध्ययनरत था ,उसकी एंट्री कक्षा 2री में करना है ,इसी प्रकार कक्षा कक्षा 2 री से 12 वीं के विद्यार्थियों की एंट्री की जानी है |
कक्षा 1 ली ,6 वीं एवं 9 वीं में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की एंट्री उनके प्रवेश दिनांक को किया जाना है |
पोर्टल के माध्यम से एंट्री हेतु तय सीमा -
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को जारी आदेश के अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की एंट्री दिनांक 10 जून 2021 तक पूर्ण करना होगा |
एंट्री हेतु आवश्यक जानकारी /दस्तावेज -
कक्षा -
विद्यार्थी का नाम -
विद्यार्थी का सरनेम -
माता /पिता /अभिभावक का नाम -
लिंग -
जाति -
मोबाइल नम्बर -
जन्मतिथि -
आधार नम्बर -
अंग्रेजी में नाम आधार में दर्ज अनुसार -
कक्षा 1 ली से 12 वीं तक के विद्यार्थियों की जानकारी एंट्री कैसे करें -
स्टेप1. सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल के ब्राउजर को open करना है ,फिर ब्राउजर के सर्चबार में https://shiksha.cg.nic.in/StudentEntry टाइप कर सर्च करना है | यहाँ आपको ध्यान रखना है कभी -कभी इस url में 404 error शो होने लगता है |
यदि आप उक्त साईट में नहीं पहुच पाते हैं तो इस पोस्ट के अंत में इस वेबसाइट का लिंक उपलब्ध करा रहे हैं ,सभी स्टेप को ध्यान से समझ लेने के बाद लिंक के माध्यम से बच्चों की जानकारी एंट्री कर सकते हैं |
स्टेप 2. अब इस विद्यार्थी पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा ,कुल शासकीय स्कूल ,कुल निजी स्कूल ,कुल विद्यार्थी (शासकीय स्कूल ), कुल विद्यार्थी (निजी स्कूल ) का इंटरफेस दिखाई देगा | सभी की संख्या 0 -0 दिखाई देगा |
आपको इस पेज के उपर भाग में दिए गये इंटरफेस होम ,लॉग इन ,रिपोर्ट में से लॉग इन पर क्लिक करना है |
स्टेप 3. लॉग इन पर क्लिक करते ही आईडी ,पासवर्ड दर्ज करने का पेज खुल जायेगा , जो भी शिक्षक शाला के बच्चों का जानकारी एंट्री करना चाहते हैं ,उसे अपना cg school.in का आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है | दर्ज करने के बाद लॉग इन के इंटरफेस पर क्लिक करना है |
स्टेप 4. अब एक न्यू पेज खुल जायेगा ,जिसमें cg school.in में दर्ज आपका प्रोफाइल दिखाई देने लगेगा , प्रोफाइल में फोटो सहित पूरा विवरण रखेगा |चूँकि आपको विद्यार्थी जानकारी एंट्री करना है ,इसलिए बायीं ओर दिए गये विकल्प विद्यार्थी जानकारी दर्ज करें पर क्लिक करना है |
यदि आप मोबाइल से एंट्री कर रहे हैं तो मेनू का आइकॉन थ्री लाइन दिखाई देगा |थ्री लाइन पर क्लिक करते ही चार प्रकार का विकल्प दिखाई देगा ,इन विकल्पों में से विद्यार्थी की जानकारी दर्ज करें पर क्लिक करना है |
स्टेप 5. अब विद्यार्थी जानकारी दर्ज करने का पेज खुल जाएगा ,विद्यार्थी की जानकारी को उचित जगह पर ध्यान से भरना है ,जिस जानकारी के सामने लाल रंग का स्टार बना हुआ है ,उसे भरना अनिवार्य है और जिस जानकारी के सामने स्टार नही बना है ,आप चाहें तो उसे खाली छोड़ सकते हैं | सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में सुरक्षित करें पर क्लिक करना है |
इस प्रकार दर्ज किये हुए बच्चे का जानकारी सुरक्षित हो जायेगा | ठीक इसी प्रकार अन्य सभी बच्चों की जानकारी बारी -बारी से दर्ज कर लेना है | बच्चों का कक्षा चयन किस प्रकार करना है ,इसके बारे में हम इस आर्टिकल के उपर भाग में बता ही चुके हैं |
दर्ज किये गये विद्यार्थियों की सूचि कैसे देखें -
यदि आप दर्ज किये गये विद्यार्थियों की सूची देखना चाहते हैं या जानकारी एंट्री करते समय चेक करना चाहते हैं कि क्या आपके द्वारा दर्ज किये गये विद्यार्थी की जानकारी सुरक्षित हो चूका है तो विद्यार्थी की जानकारी दर्ज करें वाले इंटरफेस के साथ दिए गये चार प्रकार के विकल्पों में से अंतिम विकल्प विद्यार्थी सूची देखें पर क्लिक करना है |
अब एक पेज ओपन होगा ,जिसमे स्कूल का माध्यम ,विद्यार्थी का कक्षा , सेक्सन चयन कर खोजें बटन पर क्लिक करना है | इस प्रकार आपके द्वारा चयन किये गए कक्षा में जिन बच्चों की एंट्री हो चुकी है ,उसका सूची शो होने लगेगा |
इस प्रकार आप अपने शाला के सभी विद्यार्थियों की जानकारी प्रोमोट करते हुए एंट्री कर सकते हैं | फिर भी विद्यार्थियों की जानकारी एंट्री करते समय किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो आप नीचे दिए गये कमेन्ट सेक्सन में कमेन्ट कर हमें भेज सकते हैं |
फ्रेंड्स ,यह जानकारी आपको कैसा लगा कमेन्ट कर हमें अपनी प्रतिक्रिया जरुर भेजें , चूँकि बच्चों की जानकारी पोर्टल पर एंट्री की प्रक्रिया नई है इस लिए इस जानकारी की आवश्यकता शिक्षकों को पड़ेगी ,इस लिए इस जानकारी शेयर जरुर करें |
join our whatsapp groups -
2 Comments
hindi me kaise name type hoga
ReplyDeletegoogle inpute se
ReplyDelete