क्या एक से अधिक शिक्षक shiksha.cg.nic.in पोर्टल पर विद्यार्थियों की जानकारी एंट्री कर सकते हैं

हेलो फ्रेंड्स ,  shiksha.cg.nic.in पोर्टल पर विद्यार्थियों की जानकारी एंट्री का कार्य जोरों से चल रहा है ,क्योंकि शासन द्वारा उक्त पोर्टल पर विद्यार्थियों की जानकारी एंट्री हेतु 10 जून तक का समय दिया गया है | प्रदेश के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन एंट्री का कार्य शुरू किया जा चूका है ,परन्तु कहीं-कहीं विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से एक शिक्षक के लिए यह कार्य बोझिल हो जा रहा है |


कुछ शिक्षक साथियों द्वारा कमेन्ट के माध्यम से पूछा गया है कि क्या एक से अधिक शिक्षक विद्यार्थियों की जानकारी एंट्री कर सकते हैं ? फ्रेंड्स, इस सम्बन्ध में राज्य कार्यालय से कोई स्पष्ट पत्र तो जारी नही हुआ है , परन्तु आप चाहें तो एक से अधिक शिक्षक अपने स्कूल के विद्यार्थी जानकारी एंट्री कर सकते हैं ,पर उससे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा |

शिक्षक लॉग इन चेक करना -


यदि आप एक से अधिक शिक्षक अपने स्कूल के विद्यार्थियों जानकारी एंट्री करना चाहते हैं तो सबसे पहले विद्यार्थी एंट्री पोर्टल पर लॉग इन हो जाना है ,उसके बाद एंट्री पेज पर स्कूल का नाम और डाइस कोड को मिलान करना है ,यदि स्कूल का नाम और डाइस कोड सहीं है तो एंट्री कर सकते हैं ,ऐसा इस लिए करना है क्योंकि यदि धोखे से स्कूल का नाम दूसरा हो गया है तो अन्य स्कूल के डाटा में जानकारी दर्ज हो जायेगा |

कक्षावार जानकारी दर्ज करें -

यदि एक से अधिक शिक्षक अपने स्कूल के बच्चों का जानकारी दर्ज करना चाहते हैं तो कक्षावार अलग -अलग शिक्षक विद्यार्थी जानकारी को दर्ज करें ,इससे किसी विद्यार्थी की जानकारी एक से अधिक बार दर्ज होने की सम्भावना कम हो जाएगी | हालाँकि ऐसा होने पर एक ही विद्यार्थी की एक से अधिक बार दर्ज जानकारी को डिलीट किया जा सकता है | इसके बारे में हम अपनी पिछली पोस्ट बता चुके हैं |

विद्यार्थी सूची जरुर चेक करें -

यदि एक से अधिक शिक्षक विद्यार्थी जानकारी की एंट्री करते हैं तो विद्यार्थी सूची में जाकर विद्यार्थियों का जानकारी अपने -अपने लॉग इन से जरुर चेक करें ,क्या दुसरे शिक्षक द्वारा दर्ज जानकारी सूची में कम्पाइल हो रहा है या नही ,क्योंकि किसी भी शिक्षक के लॉग इन से विद्यार्थी जानकारी की एंट्री क्यों न हो सूची में एक साथ शो होना जरुरी है |

 एक ही शिक्षक के आईडी पासवर्ड से एक से अधिक लॉग इन -


यदि आप उपर बताये गये तरीके से अलग -अलग लॉग इन के माध्यम से विद्यार्थी जानकारी एंट्री नही करना कहते तो कोई बात नही ,आप एक नये तरीके से लॉग इन होकर भी एंट्री कर सकते हैं ,वह है एक ही शिक्षक के आईडी पासवर्ड से एक से अधिक लॉग इन | यह तरीका आसान भी है |

यदि किसी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और शिक्षक को एंट्री में परेशानी हो रही है तो एक ही शिक्षक के लॉग इन आईडी ,पासवर्ड से एक से अधिक शिक्षक अपने-अपने मोबाइल लैपटॉप में लॉग इन होकर कक्षावार एंट्री कर सकते हैं ,क्योंकि ऐसा करने पर एक ही शिक्षक का लॉग इन एक से अधिक मोबाइल /लैपटॉप पर ओपन हो जा रहा है |

इस प्रकार आप बिना परेशानी के एक से अधिक शिक्षक अपने स्कूल के बच्चों की जानकारी एंट्री कर सकते हैं ,यदि एंट्री से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो आप नीचे दिए गये कमेन्ट सेक्शन में कमेन्ट कर अपनी समस्या या सुझाव हमें भेज सकते हैं | 

Post a Comment

0 Comments