Shiksha.cg.nic.in पर एंट्री करते समय विद्यार्थी जानकारी गलत दर्ज हो जाने पर कैसे सुधारें

हेलो फ्रेंड्स, जैसा कि आप सभी को पता है ,शासन द्वारा शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। उक्त जानकारी आपको निर्धारित तिथि के अंदर शिक्षा पोर्टल पर दर्ज करना होगा।


शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थियों की जानकारी एंट्री के लिए 10 जून तक का समय दिया गया है ,बहुत से शिक्षक विद्यार्थियों की जानकारी की जानकारी एंट्री का कार्य शुरू कर चुके हैं। जैसाकि हम पहले ही बता चुके हैं इस डाटा का इस्तेमाल विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे -गणवेश ,साइकिल,मध्यान्ह भोजन , पाठ्यपुस्तक ,छात्रवृत्ति आदि के लिए किया जायेगा |

कुछ स्कूल ऐसे है जहां विद्यार्थियों की संख्या कक्षा 1 से 5 , 6 से 8 या 10 से 12 को मिलाकर 300 से 400 तक हैं ,ऐसे में स्वाभाविक है किसी न किसी बच्चे की जानकारी एंट्री करते समय चूक हो जाती है।


हमें कुछ शिक्षकों का कमेंट प्राप्त हो रहे है कि विद्यार्थी विवरण दर्ज करते समय विद्यार्थी की जानकारी में कुछ गलती हो चुकी है , उसे कैसे सुधारें? तो चलिए आज हम आपको किसी विद्यार्थी के गलत विवरण को सहीं करने का तरीका बताते हैं ,जिससे आप आसानी से सम्बन्धित विद्यार्थी का विवरण अपडेट कर सकेंगे।

किसी विद्यार्थी का विवरण कैसे सुधारें-

स्टेप 1. जैसाकि आज ऑनलाइन एंट्री करते समय shiksha.cg.nic.in लॉग इन हुए थे ,ठीक उसी तरह लॉग इन होना है ,उसके बाद होम पेज पर लॉग इन के इंटरफेस पर क्लिक करना है , उसके बाद अपना लॉग इन आईडी पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन के बटन पर क्लिक करना है |


स्टेप 2. अब एक न्यू पेज खुल जाएगा तथा आपका प्रोफाइल शो होने लगेगा , इस पेज में बायीं ओर तीन तरह का इंटरफेस दिखाई देगा |

♦ विद्यार्थी की जानकारी दर्ज करें 
♦ विद्यार्थी की जानकारी अपडेट करें 
♦ विद्यार्थी सूची देखें 

पहली और तीसरी विकल्प के बारे में हम अपने पिछली पोस्ट में बता ही चुके है ,चूँकि आपको विद्यार्थी का विवरण सुधार करना है ,इस लिए आपको दुसरे विकल्प विद्यार्थी की जानकारी अपडेट करें  पर क्लिक करना है |


स्टेप 3. अब जो पेज खुलेगा ,उसे ध्यान से भरना है | आपने जिस कक्षा के बच्चे का जानकारी गलत दर्ज हुआ है ,उसका कक्षा का चयन करना है जैसे -माध्यम ,कक्षा ,सेक्शन ,फिर खोजें  पर क्लिक करना है |

क्लिक करते ही सम्बन्धित कक्षा में एंट्री किये गये विद्यार्थियों का सूची शो होने लगेगा ,आपको जिस विद्यार्थी का जानकारी सुधार करना है या डिलीट करना है ,उसके नाम के सीध में दिए गये एडिट करें के आप्शन पर क्लिक करना है |


स्टेप 4. अब विद्यार्थी का जानकारी पुनः खुल जाएगा ,गलत जानकारी को सुधार कर अपडेट कर देना है ,जिससे विद्यार्थी का सही जानकारी पुनः सुरक्षित हो जायेगा | डिलीट करें  के आप्शन पर क्लिक कर आप विद्यार्थी का डाटा डिलीट भी कर सकते हैं तथा आवश्यकतानुसार किसी अन्य कक्षा में दर्ज कर सकते हैं |

दोस्तों ,इस प्रकार आप किसी विद्यार्थी का जानकारी अपडेट या डिलीट कर सकते हैं ,यदि विद्यार्थी जानकारी अपडेट करने या डिलीट करने में कोई परेशानी होती है तो आप नीचे दिए गये कमेन्ट सेक्शन में कमेन्ट कर हमें जरुर भेजें | इसके आलावा आप हमें अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर सकते हैं |


फ्रेंड्स ,ऑनलाइन एंट्री का कार्य शिक्षक शुरू कर चुके हैं , जिससे किसी बच्चे का जानकारी धोखे से गलत दर्ज हो जा रहा है तो वे समय रहते जानकारी को ठीक कर सकते हैं ,इस लिए इस जानकारी को शेयर जरुर करें |

Post a Comment

0 Comments