राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई हेतु जारी हुआ दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन अप्लाई हेतु तिथि की घोषणा हो चुकी है ,शिक्षक अब राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अप्लाई कर सकते हैं | भारत शासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के सम्बन्ध में जारी पत्र के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को पत्र जारी कर अग्रिम कार्यवाही करने को कहा है | 
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 01/06.2022 को जारी पत्र में भारत सरकार के पत्र क्रमांक no.f.1-16/2022-NAT दिनांक 27.05.2022 को जारी पत्र का सन्दर्भ देते हुए कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 हेतु भारत शासन नई दिल्ली से प्राप्त पत्र में पुनरीक्षित दिशा -निर्देश जारी किये गये हैं |


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु अप्लाई तिथि -

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु ऑनलाइन ही अप्लाई करना है , इसके लिए 01/06/2022 से 20/06/2022 तक का समय निर्धारित किया गया है | उक्त निर्धारित तिथि के अंदर ही समस्त प्रविष्टियाँ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूर्ण करना होगा | 

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु वेबसाइट -

समस्त प्रविष्टियाँ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही किया जाना है ,ऑनलाइन अप्लाई हेतु वेबसाइट है www.nationalawardtoteachers.education.gov.in 

पात्रता -

राज्य /केंद्र शासन के समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालय ( प्राइमरी /मिडिल /हाई एवं हायर सेकेंडरी ) के शिक्षक पात्र होंगे ,परन्तु उन पर किसी तरह का शिकायत या जाँच न चल रहा हो | जिला शिक्षा अधिकारी से इसका प्रमाण पत्र लेना होगा | सेवा निवृत्त शिक्षक /संविदा शिक्षक /शिक्षा मितान /शिक्षक प्रशासक एवं निरीक्षक पात्र नही है |

जिला स्तर पर चयन समिति -

जिला स्तर चयन समिति का अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी होगा तथा राज्य स्तर का प्रतिनिधि सदस्य होगा साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा नामित प्रतिष्ठित अकादमी सदस्य होगा | जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित प्रविष्टियों को 10 जुलाई तक अंतिम रूप में राज्य में प्रेषित करना होगा |

ऑनलाइन अप्लाई करने वाले शिक्षकों को ये करना होगा -

जो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अप्लाई करना चाहते हैं ,उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शिकायत /जाँच लम्बित नही होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा साथ ही नामांकित शिक्षकों को प्रस्तुतिकरण देना होगा | 

जिन शिक्षकों की प्रविष्टियाँ सबसे श्रेष्ठ होगा ,उन्ही शिक्षक का चयन होगा ,इस लिए पोर्टल पर प्रविष्टि करते समय आपके द्वारा किये गये सबसे बेहतर कार्य को ही प्राथमिकता दें |


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अप्लाई करने हेतु उपर दिए गये लिंक पर क्लिक करना है ,यदि आप पहले भी अप्लाई कर चुके हैं तो आपको आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सीधे लॉग इन हो जाना है ,यदि पहली बार अप्लाई करना चाह रहे हैं तो लॉग इन वाले पेज के नीचे साइड में दिए गये new registration पर क्लिक कर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करना होगा |

Post a Comment

0 Comments