प्रधान पाठक और स्टाफ के शिक्षकों से गाली गलौज शिक्षक सस्पेंड

प्रधान पाठक और स्टाफ के शिक्षकों से गाली गलौज करना शिक्षक को भारी पड़ गया  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के अनुसंशा पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। बताया जाता है कि शिक्षक शराब के नशे में प्रधान पाठक तथा स्टाफ के शिक्षकों से गाली -गलौच किया करता था |



मामला रायगढ़ जिले से हैं ,प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला घरघोड़ा विकास खंड घरघोड़ा में पदस्थ धर्मेन्द्र सिंह भाटिया सहायक शिक्षक एलबी नियमित रूप से शाला नही आते थे | जब शाला न आने के सम्बन्ध में प्रधान पाठक द्वारा सवाल पूछा जाता था तो नशे से धुत होकर शाला आते  और प्रधान पाठक तथा स्टाफ के शिक्षक से गाली-गलौच करते थे |


शिक्षक के इस हरकत से परेशान होकर उसकी शिकायत विकास खंड शिक्षा अधिकारी से की गई थी |विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरे मामले का जाँच किया गया ,जिसमे धर्मेन्द्र सिंह भाटिया सहायक शिक्षक एलबी को दोषी पाया गया |

विकास खंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा द्वारा धर्मेन्द्र सिंह भाटिया के इस कृत्य की पुष्टि करते हुए अपने पत्र क्रमांक 223/टी एल बी /स्था दिनांक 31.07.2021 माध्यम से निलम्बन की कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी से अनुसंशा की गई थी |


विकास खंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा के पत्र के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा धर्मेन्द्र सिंह भाटिया के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है |




जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा निलम्बन अवधि में धर्मेन्द्र सिंह भाटिया सहायक शिक्षक एलबी का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तमनार ,विकास खंड तमनार निर्धारित किया गया है | वहीं आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलम्बन अवधि में धर्मेन्द्र सिंह भाटिया सहायक शिक्षक एलबी को नियमानुसार जीवन भत्ते की पात्रता होगी |

Post a Comment

0 Comments