मुख्यमंत्री द्वारा गठित पिंगुवा समिति की महवपूर्ण बैठक आज ........

shikshaklbnews रायपुर - अब राज्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति की समस्याओं को दूर करेगी पिंगुवा कमेटी।  4 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है । इस प्रकार अब राज्य कर्मचारियों का 12% महंगाई भत्ता के स्थान पर 17% महंगाई भत्ता के साथ 1 जुलाई 2021 से वेतन बनेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 16.09. 2021 को महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत वृद्धि का आदेश जारी किया गया है, इस लिए कर्मचारियों को सितंबर 2021 का वेतन बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता के साथ मिलेगा।

इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा गठित पिंगुवा कमेटी की दिनांक 26.09.2021 को अर्थात आज महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें अधिकारी कर्मचारियों के बाकी महंगाई भत्ता व अन्य 14 सूत्री मांगों पर निर्णय लेगी, जिसमें महंगाई भत्ता का 1 जुलाई से नगद भुगतान शेष राशि को कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा करना जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें -सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति के मुद्दे पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन 

कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दा शामिल-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा गठित पिंगुवा कमेटी की आज होने वाले बैठक में बाकी महंगाई भत्ते के साथ-साथ लिपिक ,शिक्षक, महिला पर्यवेक्षक, पटवारी, राजस्व निरीक्षक व अन्य संवर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने जैसी महत्वपूर्ण मांगे शामिल है।

इसे भी पढ़ें-कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के आकलन एवं मूल्यांकन रिकॉर्ड हेतु पंजी 

स्कूलों में सफाई कर्मचारियों को पूर्णकालिक करने तथा अनियमित कर्मचारियों पर हो सकती है चर्चा-

आज होने वाले पिंगुवा कमेटी की बैठक में चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार कम खर्च पर 75000 स्कूल सफाई कर्मचारियों को अंशकालिक सेवा कार्य करने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने में केवल 30% राशि बढ़ाने से नियमितीकरण की संभावना जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में फीस लिए सम्बन्धी आदेश 

शेष 11% महंगाई भत्ता दिवाली पर दिए जाने संभावना पर चर्चा-

पिंगुवा कमेटी की बैठक में कर्मचारियों की लंबित 11% महंगाई भत्ता दिवाली पर दिए जाने की संभावना पर चर्चा किया जा सकता है। राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है ,तो क्या दिवाली पर शेष लंबित महंगाई भत्ता कर्मचारियों को दिया जा सकता है या नहीं इसकी संभावना टटोली जा सकती है।

join our whatsapp groups:-



Post a Comment

1 Comments

  1. हम स्कूल साफई कर्मचारियों का बेतन जल्दी से 10000 पर मंथ कर दीजिये महोदय जी cm बघेल जी

    ReplyDelete