खेल में रूचि रखने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रायल रायपुर में

रायपुर - खेल में रुचि रखने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों के लिए सुनहरा अवसर , यदि आप फ़ुटबाल ,क्रिकेट ,चेस ,लान टेनिस ,कैरम जैसे खेलों में रुचि रखते हैं  और खेलने में दक्ष हैं ,तो आपको इस अवसर का लाभ जरूर उठाना चाहिए।  संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर द्वारा ऑल इंडिया  सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस 2020-21( महिला एवं पुरुष ) के लिए राज्य टीम गठन हेतु चयन प्रतियोगिता के सम्बंध में आदेश जारी किया गया है।

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 04.03.2022 को प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव समस्त विभाग, सचिव विधानसभा सचिवालय, रजिस्ट्रार हाई कोर्ट बिलासपुर, विभागाध्यक्ष समस्त विभाग छत्तीसगढ़, वन मंडल अधिकारी समस्त जिला, कार्यालय प्रमुख समस्त विभाग को इस आयोजन के संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।

राष्ट्रिय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर -

देश में कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 2 सालों से प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था। यदि आप खेलों में रुचि रखते हैं और खेलने में दक्ष हैं, तो राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है। इस आयोजन की महत्वपूर्ण बात यह है ,कि यदि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं या चयन होने के बाद आगे राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाते हैं, तो विशेष अवकाश के साथ- साथ यात्रा भत्ता की भी पात्रता होगी।

ट्रायल हेतु निर्धारित तिथि-

इस पत्र के अनुसार ऑल इंडिया सर्विसेल प्रतियोगिता 2020-21 में राज्य दल के गठन हेतु दिनांक 07.03.2022 को रायपुर में फ़ुटबाल (पुरुष ),क्रिकेट (पुरुष ),चेस  (महिला /पुरुष ),लान टेनिस (महिला /पुरुष ) , कैरम (महिला /पुरुष ) के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10:00 बजे से किया जाना है।

ट्रायल हेतु खेल के अनुसार तिथि तथा स्थान-

फ़ुटबाल  (पुरुष ) -07.03.2022 स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा ,रायपुर 

क्रिकेट  (पुरुष )- 07.03.2022  विप्र महाविद्यालय पंडित रविशंकर शुक्ल  वि.वि. के पास 

चेस (महिला /पुरुष )- 05.03.2022 न्यू शांति नगर रायपुर 

लान टेनिस (महिला /पुरुष ) -07.03.2022  यूनियन क्लब रायपुर  

कैरम (महिला /पुरुष )- 07.03.2022 स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा ,रायपुर 

विशेष अवकाश एवं यात्रा भत्ता की होगी सुविधा-

इस ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी कर्मचारी को शासन के नियमानुसार शासकीय कार्य पर मानते हुए विशेष अवकाश का प्रावधान रहेगा साथ ही अवधि का यात्रा भत्ता संबंधित अधिकारी कर्मचारी के कार्यालय से दिया जाएगा।

अन्य शासकीय कर्मचारी एवं शिक्षक एलबी संवर्ग भी ले सकते हैं भाग-

इस पत्र में स्पष्ट कर कहा गया है ,कि अन्य शासकीय कर्मचारी एवं शिक्षक एलबी जिनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया गया है वह भी सीधा चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। वहीं रक्षा सेवाओं /अर्धसैनिक संगठनों/ पुलिस /स्वायत्त निकाय/ उपक्रम / सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी ,आकस्मिक /दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकेंगे।

👉अधिक जानकारी के लिए आदेश का पीडीऍफ़ डाउनलोड हेतु यहाँ क्लिक करें 👇

ट्रायल में भाग लेने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को निन्म दस्तावेज अपने साथ रखना अनिवार्य है-

यदि आप ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक हैं, तो आपको अपने कार्यालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र (आईडी ) अनिवार्य रूप से साथ में रखना होगा। वही प्रतिभागी एवं सहयोगियों को कोविड19 निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के प्रति भी साथ में लेकर उपस्थित होना होगा, साथ ही केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के कोविड-19 संबंधी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Post a Comment

1 Comments