छत्तीसगढ़ में दिवाली गिफ्ट कब........कर्मचारियों की निगाहें टिकी....

रायपुर - केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। आज कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है। इस प्रकार अब केंद्रीय कर्मचारियों का 28% महंगाई भत्ता के स्थान पर 31% हो जाएगा। सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते की दर आमतौर पर साल में दो बार बढ़ाई जाती है।

ज्ञात हो कि जुलाई 2021 में ही केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 11 फ़ीसदी का बढ़ोतरी किया है, जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 फ़ीसदी हो गया है। अब पुनः केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% का वृद्धि किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि का सीधा लाभ एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को होगा।

इसे भी पढ़ेंसम्भागीय संयुक्त संचालक ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश

छत्तीसगढ़ में दिवाली गिफ्ट कब-

केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को दिवाली तोहफा के रूप में महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी राज्य सरकार के कर्मचारियों ने दिवाली तोहफा के रूप में महंगाई भत्ता में वृद्धि किए जाने की मांग की है। अब देखना यह होगा, कि क्या कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट मिल पाती है ,या नही।

फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने किया है वादा-

मुख्यमंत्री निवास पर फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री से 5% महंगाई भत्ते में वृद्धि को लेकर सहमति बनी थी । साथ ही मुख्यमंत्री ने लंबित 11% महंगाई भत्ता दीपावली में दिए जाने का वादा किया था , अब देखना यह है कि क्या मुख्यमंत्री के वादे के अनुसार दीपावली पूर्व कर्मचारियों के लिए लंबित महंगाई भत्ता जारी किया जाता है या नहीं।

इसे भी पढ़ें- सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति की समस्या होगी दूर......11 से 18 हजार तक लाभ की सम्भावना

इस राज्य में कर्मचारियों को केंद्र के सामान महंगाई भत्ता -

राजस्थान के गहलोद सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 3 % के वृद्धि का ऐलान किया है ,इसके साथ ही राजस्थान में राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत से बढकर 31 % हो गया है | इसके तुलना में छत्तीसगढ़ 14 % पीछे है |

संयुक्त शिक्षक संघ ने ये कहा -

शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कहा है , कि  राज्य सरकार को भी अविलंब 14% महंगाई भत्ते का आदेश जारी करना चाहिए।  वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 17% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो केंद्र के कर्मचारियों से  11% कम था। केंद्र द्वारा 3% बढ़ाये जाने के बाद यह अंतर बढ़कर 14% हो गया है। जिससे प्रदेश के कर्मचारी हताश, निराश है।  

वर्तमान में व्याप्त महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है। राज्य सरकार ने 5% महंगाई भत्ते की घोषणा करने  के पश्चात जल्द ही 11% महंगाई भत्ते की घोषणा करने की बात कही गई थी.. पर दीपावली का त्यौहार करीब आने के पश्चात भी राज्य शासन ने महंगाई भत्ते की घोषणा नही की है।

इसे भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया हायर सेकेंडरी पूरक परीक्षा परिणाम.....यहाँ से करें चेक 

प्रांताध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रीगण विभिन्न कार्यक्रमों में कोविड काल में भी राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बताया गया है, कोविड के बाद भी प्रदेश की विकास दर नही रुकी है.. राज्य के इस विकास में प्रदेश के कर्मचारियों का भी योगदान होता है  परन्तु जैसे ही उन कर्मचारियों को  महंगाई भत्ता देने के बात आती है, तो राज्य शासन द्वारा आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कह दी जाती है जो अत्यंत निराशाजनक है। 

प्रांताध्यक्ष ने कहा है कि शालेय शिक्षक संघ प्रदेश के मुखिया से मांग करता है कि प्रदेश के कर्मचारियों को 14% महंगाई भत्ते की घोषणा करे। जिससे इस महंगाई के समय मे अपना घर परिवार अच्छे से चला सके।

join our whatsapp groups -


शिक्षक एलबी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप जॉइन जरूर करें👈

Post a Comment

0 Comments