रायपुर- दशहरा एवं दीपावली अवकाश की छुट्टी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर , शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षकों द्वारा दशहरा एवं दीपावली अवकाश के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही थी |
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ इंद्रावती भवन अटल नगर नया रायपुर द्वारा आज दिनांक 07.10.2021 को प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर को आवकाश से सम्बन्धित घोषणा का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए कुल 60 दिनों का अवकाश -
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ,इंद्रावती भवन ,अटल नगर ,नया रायपुर द्वारा दशहरा, दीपावली, शीतकालीन अवकाश एवं ग्रीष्म अवकाश के लिए कुल 60 दिनों की अवकाश की घोषणा की गई है। उक्त प्रस्ताव पर शासन स्तर पर निर्णय लेने हेतु प्रमुख सचिव को प्रेषित किया गया है।
दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश हेतु प्रस्तावित तिथि-
दशहरा अवकाश- 13.10. 2021 से 16.10. 2021 तक कुल 4 दिन
दीपावली अवकाश- दिनांक 02.11.2021 से 06.11.2021 तक कुल 5 दिन।
शीतकालीन अवकाश दिनांक 24.12.2021 से 28.12.2021 तक कुल 5 दिन।
ग्रीष्मकालीन अवकाश- दिनांक 01.05.2022 से 15.06. 2022 तक कुल 46 दिन।
👉आदेश का पीडीऍफ़ डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें 👇
दशहरा ,दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उक्त लिंक को क्लिक करें ।
join our whatsapp groups:-
0 Comments