निरिक्षणकर्ता अधिकारीयों को 20 तक पहाड़ा याद करने का निर्देश

shikshaklbnews रायपुर-सम्भागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण सरगुजा हमेशा ही अपने अच्छे कार्यों के लिए जाने जाते हैं।  वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सतत मॉनिटरिंग भी करते रहते हैं। साथ ही शिक्षकों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा ही सकारात्मक होता है। हाल ही में संयुक्त संचालक लोक शिक्षा संभाग सरगुजा द्वारा अंबिकापुर विकास खण्ड के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

संयुक्त संचालक द्वारा विकासखंड अंबिकापुर के अंतर्गत प्राथमिक शाला खाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जहां मध्यान भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं पाई गई साथ ही चावल तक पूर्ण भी नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने प्रधान पाठक को भविष्य में गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन नहीं पाए जाने पर निलंबन की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें -अगले बजट में भी कर्मचारियों को 5 फीसदी महंगाई भत्ता देने की तैयारी 

कोरोना काल के दौरान इस कारण चर्चा में आए थे, सम्भागीय संयुक्त संचालक-

कोरोना काल में मोहल्ला क्लास से सम्बन्धित समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त संचालक द्वारा सरगुजा संभाग ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा था, कि यदि मोहल्ला क्लास के दौरान बच्चे कोरोना से संक्रमित होते हैं, तो इसके लिए शिक्षकों को जिम्मेदार मानते हुए उनके ऊपर f.i.r.दर्ज किया जाएगा। हालांकि ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हुई।

स्कूल निरिक्षण /अवलोकनकर्ताओं को 20 तक का पहाड़ा याद करने का निर्देश-

प्राप्त जानकारी के अनुसार संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा द्वारा समस्त जिलाधिकारी, प्राचार्य ,जिला मिशन समन्वयक, बीईओ ,एबीईओ, बीआरसीसी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों का बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान उन्होंने संस्कृत के शिक्षक से संस्कृत का श्लोक सुनाने को कहा, जिस पर बैठक में  उपस्थित शिक्षक द्वारा एक भी श्लोक नहीं सुनाया जा सका | संयुक्त संचालक ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया, कि स्कूल निरीक्षण / अवलोकन करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से 20 तक का पहाड़ा और पाठ्यक्रम की जानकारी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें -मध्यान्ह भोजन योजना में नाम सहित कई अहम बदलाव 

पहाड़ा नहीं बता पाने पर रुकेगा इंक्रीमेंट-

बैठक में शामिल समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को संयुक्त संचालक ने आगामी बैठक में 20 तक का पहाड़ा याद करके आने को कहा है। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में वे किसी भी अधिकारी से 20 तक का पहाड़ा और पाठ्यक्रम की जानकारी पूछ सकते हैं | साथ ही संयुक्त संचालक ने पाठ्यक्रम की जानकारी और पहाड़ा नहीं बताने वाले संबंधित अधिकारियों का एक इंक्रीमेंट रोकने की बात भी कही है।

स्कूलों में पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न नहीं पूछें-

बैठक के दौरान संयुक्त संचालक ने कहा कि निरीक्षणकर्ता अधिकारी /कर्मचारियों को पाठ्यक्रम की जानकारी होनी चाहिए। स्कूलों में जब निरीक्षण करने जाते हैं तब पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न ही बच्चों से पूछें।

इसे भी पढ़ें -संकुल समन्वयक पहले अपने शाला को बनायेंगे आदर्श ,फिर करेंगे अन्य स्कूलों में अकादमिक सहयोग 

संयुक्त संचालक के कड़े तेवर चर्चा में-

बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों में से संस्कृत विषय के शिक्षक द्वारा संस्कृत श्लोक नहीं सुना पाने पर नाराज संयुक्त संचालक ने कहा कि क्या मैं आप लोगों को निलंबित करूं तभी अच्छे से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी निरीक्षण कर्ता अधिकारी /कर्मचारी 20 तक का पहाड़ा और पाठ्यक्रम को अच्छे से पढ़ लें उसके बाद ही स्कूल में जाएं।

join our whatsapp groups:-





Post a Comment

0 Comments