आज अपना पक्ष रखेंगे अधिकारी -कर्मचारी फेडरेशन .......पिंगुआ कमेटी द्वारा पक्ष रखने किया गया है आमंत्रित

रायपुर - केंद्र सरकार द्वारा दीपावली पर्व को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि का ऐलान किया गया है ,इसके साथ ही कई राज्यों में भी राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को दिवाली तोहफा के रूप में महंगाई भत्ते में वृद्धि किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि तथा अन्य कई राज्यों में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारी संगठनों द्वारा दिवाली पर्व के पहले महंगाई भत्ता जारी करने की मांग राज्य सरकार से की जा रही है।

इसी बीच अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई । जिसके अनुसार श्री मनोज कुमार पिंगुआ प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्षता में गठित पिंगुआ कमेटी द्वारा प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों के लम्बित 14 सूत्री मांगों के निराकरण के संबंध में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए फेडरेशन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।

READ MORE......सहायक शिक्षक फेडरेशन का दावा सहायक शिक्षकों को 11 से 18 हजार तक होगा लाभ 

इससे पहले दिनांक 26.09.2021 को कर्मचारियों के मांगों के सम्बन्ध में पिंगुआ कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होना था ,परन्तु यह बैठक समय पर आयोजित हुआ या नही ,इस सम्बन्ध में अभी तक कोई जानकारी सामने नही आई है | इस बैठक में दीवाली पूर्व लम्बित 11 % महंगाई भत्ता दिए जाने के सम्भावनाओं पर चर्चा होना था |

अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधियों को पक्ष प्रस्तुत करने किया गया है आमंत्रित-

छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर द्वारा दिनांक 22.10.2021 को श्री कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मोवा रायपुर के नाम पत्र जारी कर फेडरेशन के प्रतिनिधियों को दिनांक 27.10.2021 को यानी आज दोपहर 3:30 बजे अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

READ MORE.....छत्तीसगढ़ में दीवाली गिफ्ट कब ,कर्मचारियों की निगाहें टिकी 

फेडरेशन को 22 अक्तूबर ही प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का नाम उपलब्ध था -

श्री मनोज कुमार पिंगुआ प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्तमान में कोरोना संक्रमण के स्थिति को देखते हुए अधिकारी /कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों  की संख्या सीमित रखते हुए दिनांक 27.10.2021 को उपस्थित होने वाले प्रतिनिधियों के नामों की जानकारी 22 अक्तूबर को ही उपलब्ध कराने को कहा गया था।

👉 यहाँ से डाउनलोड करें छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग द्वारा जारी पत्र 👇

क्या दीपावली पूर्व कर्मचारियों को मिलेगी सौगात-

पिंगुआ कमेटी के समक्ष फेडरेशन के प्रतिनिधि 14 सूत्री मांगों के संबंध में अपना पक्ष 27 अक्टूबर को रखेंगे ,इसके बाद कमेटी अपना रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी । इस प्रक्रिया में अभी और समय लग सकता है, इसलिए दीपावली के पूर्व कर्मचारियों को शायद ही खुशखबरी मिले |

join our whatsapp groups -


शिक्षक एलबी लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप जॉइन जरूर करें👈

Post a Comment

0 Comments