रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रतिनियुक्ति के तहत 22 व्याख्याताओं /प्राचार्य का आदेश जारी किया गया है। सूची में उल्लेखित प्राचार्य व्याख्याता आगामी आदेश पर पदस्थ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्य/ प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य करेंगे।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा दिनांक 15.11.2021 को जारी आदेश में कहा गया है, कि राज्य शासन एतद् द्वारा विभाग के लिस्ट में अंकित प्राचार्य /व्याख्याताओं की प्रतिनियुक्ति अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम संचालन प्रबंधन समिति को सौंपता है।
व्याख्याता एल बी को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व-
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश में 22 प्राचार्य/ व्याख्याता में से लगभग 9 व्याख्याता एलबी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है।
👉आदेश का पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें 👇
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेश अनुसार अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रतिनियुक्ति आदेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि प्रतिनियुक्ति में पदस्थ कर्मचारियों की सेवा शर्तें विभागीय आदेश क्रमांक एफ 12-7 /2021/ 20-दो दिनांक 25 2021 के अनुसार होगी।
0 Comments