रायपुर- सर्व शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष विवेक दुबे समय-समय पर शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों पर उपयोगी और तकनीकी जानकारी साझा करते रहते हैं। सभी शिक्षक संगठनों में से सर्व शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष विवेक दुबे ऐसे प्रांत अध्यक्ष हैं , जो किसी भी शिक्षक के व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर मंत्रालय तक पहुंच जाते हैं।
हाल ही में उन्होंने तकनीकी त्यागपत्र के संबंध में अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से शिक्षकों के साथ जानकारी साझा किए थे, जिससे निम्न पद से उच्च पद या समकक्ष पद पर जाने वाले शिक्षकों में जो संशय की स्थिति बना हुआ था, वह दूर हुआ।
सर्व शिक्षक संघ के प्रयास से तकनीकी त्यागपत्र स्वीकृत किये जाने के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा महवपूर्ण आदेश जारी हुआ है |
इसे भी पढ़ें -मेडिकल रिमबर्समेंट बिल से जुडी तकनीकी परेशानी
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा तकनीकी पत्र स्वीकृति के संबंध में जारी हुआ निर्देश-
लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 18.11.2021 को जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम और राजनांदगांव को तकनीकी त्यागपत्र स्वीकृत करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। इस आदेश से निम्न पद से उच्च पद या समकक्ष पद पर तकनीकी त्यागपत्र देकर गये शिक्षकों को राहत मिलेगी |
तकनीकी त्यागपत्र स्वीकृति के संबंध में वित्त विभाग का नियम -
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में तकनीकी त्यागपत्र के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के पत्र क्रमांक 385/ एफ 2018- 25-01445/वित्त/नियम/चार , नया रायपुर दिनांक 03.08.2018 द्वारा जारी वित्त निर्देश 41/2018 मैं तकनीकी त्यागपत्र के संबंध में कंडिका 2(1) का उल्लेख किया गया है, जिसके अनुसार राज्य शासन के अधीन ऐसे शासकीय सेवक जो अपने ही विभाग या अन्य विभागों में किसी भी पद के लिए उचित माध्यम से आवेदन पत्र देते हैं और उनका चयन आवेदित पद पर हो जाता है , किंतु प्रशासनिक कारणों से उन्हें अपने पूर्व पद से त्यागपत्र देना आवश्यक है, तो ऐसा त्यागपत्र एक तकनीकी औपचारिकता होगी तथा तकनीकी त्यागपत्र माना जाएगा।
इसे भी पढ़ें - मातृत्व अवकाश नियम
इस तरह का त्यागपत्र नहीं माना जाएगा तकनीकी त्यागपत्र-
वित्त विभाग के नियम के अनुसार ऐसा तकनीकी त्यागपत्र जहां सक्षम प्राधिकारी द्वारा शासकीय सेवक का आवेदन पत्र उचित माध्यम से अग्रेषित करने की अनुमति नहीं दी गई है, उसे तकनीकी त्यागपत्र नहीं माना जाएगा।
👉तकनीकी त्यागपत्र स्वीकृति आदेश का पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें
जिला शिक्षा अधिकारी के लिए यह है निर्देश-
लोक शिक्षण संचनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम/ राजनांदगांव को तकनीकी त्यागपत्र स्वीकृत करने के संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है , कि सहायक शिक्षक/ शिक्षक पंचायत के पद पर रहते हुए तत्कालीन नियोक्ता से अनुमति प्राप्त किया हो , तत्पश्चात उसका संविलियन स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक/ शिक्षक एलबी के रूप में किया गया है , इन प्रकरणों में उपरोक्त अनुसार कार्यवाही करें।
0 Comments