2022 में रिक्त होने जा रहा है संयुक्त संचालक ,उप संचालक सहित प्राचार्य के 118 पद 118 officers of education department will retire in 2022

Shikshaklbnews- 2022 में संयुक्त संचालक ,उप संचालक, प्राचार्य के लगभग 118 पद रिक्त होने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा 118 अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है जिनकी सेवानिवृत्ति 2022 में है।


स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 27.01.2022 को जारी आदेश में कहा गया है ,कि राज्य शासन एतद द्वारा निम्नलिखित अधिकारियों को उनकी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के फल स्वरुप कालम 5 में अंकित तिथि से शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त करता है।

एक संयुक्त संचालक सहित दो उपसंचालक 2022 में सेवानिवृत्त होंगे-

श्री एस के भारद्वाज संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त होंगे वही श्री ए पी एक्का उप संचालक, प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा तथा श्री भगतू एक्का उपसंचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

👉 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची

31 जनवरी 2022 को 11 प्राचार्य हो जाएंगे सेवानिवृत्त-

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 31 जनवरी 2022 तक प्राचार्य ई संवर्ग के 11 प्राचार्य सेवानिवृत्त होने जा रहें हैं वहीं फरवरी 2022 में प्राचार्य ई संवर्ग के 10 प्राचार्य सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस प्रकार 2022 के अंत तक 115 प्राचार्य सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

join our whatsapp groups -


Post a Comment

0 Comments