मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की अब खैर नहीं.........कलेक्टर के आदेश के बाद मचा खलबली

shikshaklbnews- अधिकारी/ कर्मचारी के मुख्यालय में निवास करने संबंधी आदेश के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। दरअसल जिला/ अनुविभाग/ तहसील/ विकासखंड स्तर के अधिकारी/कर्मचारी अपने मुख्यालय क्षेत्र में निवास न कर प्रतिदिन आना-जाना करते हैं ,जिससे शासकीय कार्य प्रभावित होता है , अधिकारी/ कर्मचारी के इस रवैए से नाराज कलेक्टर महोदय ने समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने निर्धारित मुख्यालय में निवास करने का आदेश जारी किया है।

कार्यालय कलेक्टर जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 7 जनवरी 2022 को सर्व विभाग कार्यालय प्रमुख को जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों को अपनी अपने निर्धारित मुख्यालय पर निवास करना होगा। आदेश के अनुसार जिले में जिला स्तरीय विकासखंड स्तरीय अधिकारियों /कर्मचारियों के द्वारा अपने प्रभार के पदस्थापना स्थान जिला/ अनुविभाग /तहसील विकासखंड में निर्धारित मुख्यालय पर निवास ना कर प्रतिदिन आना जाना करते हैं अधिकारियों कर्मचारियों से यह कतई अपेक्षा नहीं है , की वह अपने मुख्यालय छोड़कर अन्यत्र निवास करें यह ना सिर्फ शासकीय सेवाओं के आचरण नियम के विपरीत है बल्कि अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के अनुशासनहीनता एवं गैर जिम्मेदार रवैया को प्रोत्साहित करता है |

नियंत्रणकर्ता अधिकारी के पूर्व अनुमति प्राप्त करने पर ही छोड़ सकेंगे मुख्यालय -

कार्यालय कलेक्टर जिला रायगढ़ जारी निर्देश में कहा गया है कि इस संबंध में शासन से स्पष्ट तौर पर कड़े निर्देश जारी किए जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी अपने मुख्यालय में निवास करना सुनिश्चित करें यदि किसी अधिकारी को मुख्यालय से बाहर रहना आवश्यक हो तो अधो हस्ताक्षर करता से पूर्व अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय छोड़ेंगे | इसी प्रकार किसी कर्मचारी को अपने मुख्यालय से बाहर रहना आवश्यक हो तो वह अपने नियंत्रण करता अधिकारी के पूर्व अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय छोड़ेंगे |

मुख्यालय में निवास करते नही पाए जाने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही -

यदि जिला कलेक्टर के भ्रमण के दौरान यदि कोई अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय से अनुपस्थित पाए जाते हैं या किसी भी अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध मुख्यालय में निवास नहीं रहने संबंधी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी | जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी को उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करने संबंधी निर्देश दिया गया है |

👉आदेश का पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें 

पहले भी कई जिले में जारी हुआ था निर्देश-

रायगढ़ जिले में अधिकारी कर्मचारियों के मुख्यालय में निवास करने संबंधी आदेश के पहले भी और कई जिलों में इस तरह का आदेश जारी हो चुका है। जहां कलेक्टर महोदय द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के मुख्यालय क्षेत्र में निवास अनिवार्य कर दिया गया था।

join our whatsapp groups -


Post a Comment

0 Comments