shikshaklbnews रायपुर -शिक्षा विभाग में पदोन्नति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक लंबे समय से पदोन्नति की राह तक रहे अब शिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर द्वारा दिनांक 06.01.2022 को समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग छत्तीसगढ़ तथा समस्त जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को प्रधान पाठक प्राथमिक शाला शिक्षक तथा प्रधान पाठक पूर्व भी शाला के पदों पर 31.01.2022 तक पदोन्नति आदेश जारी करने को कहा गया है। हालांकि लिपिकीय त्रुटी के कारण आदेश में आदेश में 31.01.2021लिखा हुआ है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज पत्र का अवलोकन करें जिसके द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग सेवा( शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 के अनुसूचित 4 के सरल क्रमांक 14 ,15 17 एवं 19 पर क्रमशः शिक्षक प्रधान पाठक प्राथमिक शाला( प्रशिक्षित स्नातकोत्तर) से व्याख्याता, शिक्षक/ प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (प्रशिक्षित स्नातक) से प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला), सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित स्नातक) से शिक्षक एवं सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित) से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु कलम 3 में निर्धारित न्यूनतम अनुभव 5 वर्ष को केवल एक बार के लिए शिथिल करते हुए नियम न्यूनतम अनुभव को 3 वर्ष निर्धारित किया गया है।
31 जनवरी 2022 तक पदोन्नति आदेश जारी करने का निर्देश-
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर द्वारा समस्त संयुक्त संचालक एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को पदोन्नति संबंधी जारी आदेश में कहा गया है कि 31 जनवरी 2022 तक प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) शिक्षक एवं प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक शाला) के पदों पर पदोन्नति के नियमानुसार पदोन्नति आदेश जारी कर आयुक्त लोक शिक्षण को जानकारी 5 फरवरी 2022 तक उपलब्ध करावे।
👉आदेश का पीडीऍफ़ डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें
प्रधान पाठक हेतु जिलावार रिक्त पद -
जिला वार रिक्त पदों को संख्या उपलब्ध कराया जा रहा है ,परन्तु यह प्राप्त जानकारी के आधार पर विभागीय जानकारी नही है |
प्रधान पाठक के जिलावार रिक्त पदों की संख्या इस प्रकार है – रायपुर 296 , गरियाबंद 754 , बलौदाबाजार 645 , महासमुंद 1029 , धमतरी 637 , दुर्ग 307 , कबीरधाम 850 , बेमेतरा 617 , बालोद 527 , राजनांदगांव 1343 , कोरबा 1114 , बिलासपुर 762 , गौरेला पेंड्रा मरवाही 433 , मुंगेली 557 , जांजगीर चाम्पा 547 , रायगढ़ 1056 , सक्ति 616 , कोरिया 805 , जशपुर 628 , सूरजपुर 1007 , सरगुजा 532 , बलरामपुर – रामानुजगंज 1122 , उत्तर बस्तर , कांकेर – 914 , दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा 526 , सुकमा 487 , जगदलपुर 1219 , नारायणपुर 359 , कोंडागांव 1143 , बीजापुर 701 इस तरह से पुरे प्रदेश में प्राथमिक प्रधान पाठक के 21533 पद रिक्त है।
join our whatsapp groups -
0 Comments