एक मई से होगी नए शिक्षा सत्र की शुरुआत..... 15 अप्रैल तक बच्चे आएंगे स्कूल.....वहीं पूरे माह शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

shikshaklbnews- लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा कक्षा पहली से आठवीं तक के परीक्षा संचालन एवं शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है | लोक शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 1 मई 2022 से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होगी। 1 मई 2022 से 15 दिन के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य प्रारंभ किए जाने के निर्देश हैं। 15 अप्रैल के बाद छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है , वहीं शिक्षकों को पूरे माह उपस्थिति देना अनिवार्य है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जारी निर्देश के अनुसार 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है, वही पालक चाहे तो अपने बच्चे को 15 अप्रैल के बाद भी शाला भेज सकते हैं, इसलिए शिक्षकों की उपस्थिति को पूरे माह के लिए अनिवार्य किया गया है।

कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी बच्चों को कक्षा उन्नति -

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में 6 अप्रैल 2022 को समस्त संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर, दुर्ग ,बिलासपुर बस्तर, सरगुजा तथा सर्व जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को पत्र जारी कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में पहले से ही यह नीति है कि कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को परीक्षा के आधार पर तीसरी कक्षा में नहीं रोका जाता है | कक्षा पहली से आठवीं तक के समस्त बच्चों को सामान्य रूप से वर्तमान शिक्षा सत्र में अगली कक्षा में प्रवेश किया जाता है | प्रदेश के सभी विद्यालय में बच्चों की अकादमी उपलब्धियों का सतत मूल्यांकन किया जाता है और उसके आधार पर सभी बच्चों को आवश्यक शिक्षा देने की व्यवस्था की जाती है | इस वर्ष भी राज्य में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए यही नीति लागू रहेगी।

वर्तमान शैक्षणिक सत्र मार्च के स्थान पर अप्रैल 2022 तक-

 छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक एफ 3-2/2016/20 -तीन दिनांक 12 अक्टूबर 2021 में लेख अनुसार वर्तमान शैक्षणिक सत्र मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक वृद्धि की गई है। वहीं आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से प्रारंभ होगी। जिसमें 1 मई से 15 मई 2022 तक अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य किये जाने का निर्देश है।

👉आदेश का पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें 

15 अप्रैल के बाद बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं परंतु शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य-

लोक शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी पत्र में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक एफ 3-2/2016/20 -तीन दिनांक 12 अक्टूबर 2021 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र 1 मई 2022 से प्रारंभ होगी, जिसमें इस सत्र के लिए 15 अप्रैल 2022 तक छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है | 15 अप्रैल के बाद पालक चाहे तो अपने बच्चों को अध्यापन हेतु विद्यालय भेज सकते हैं , परंतु शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

join our whatsapp groups -


Post a Comment

1 Comments

  1. Corona kal me jo bachchon ki padhai ka nuksan ho chuka hai uski bharpai ke liye yah prayas sarahniy hai

    ReplyDelete