शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया में एक से अधिक स्नातक मान्य .........जारी हुआ स्पष्ट निर्देश

shikshaklbnews- शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला/ शिक्षक तथा शिक्षक से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पदोन्नति प्रक्रिया में दो बार स्नातक काफी चर्चा में रहा है , पदोन्नति प्रक्रिया में दो बार स्नातक को लेकर स्पष्ट आदेश नहीं होना भी तय समय पर पदोन्नति आदेश जारी नहीं होने का एक प्रमुख कारण रहा है। अंततः दो बार स्नातक को लेकर स्पष्ट आदेश जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर द्वारा आज दिनांक 22 अप्रैल 2022 को जारी आदेश ने कहा गया है, कि यदि कोई सहायक शिक्षक एक से अधिक विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त है तो वह उन सभी विषयों में शैक्षणिक रूप से अर्ह माना जाएगा, जिन विषयों में उसने स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

जिला शिक्षा अधिकारी तथा संयुक्त संचालकों ने बैठक में उठाया था ,प्रश्न-

अलग-अलग संभागों में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला/ शिक्षक की पदोन्नति प्रक्रिया में दो बार स्नातक को लेकर अलग-अलग तरह का आदेश जारी किया गया था ,जिसमें कुछ संभागों में दो बार स्नातक को पदोन्नति प्रक्रिया में मान्य किया गया था , जबकि कुछ संभागों में इसे अमान्य कर दिया गया था। इस तरह 2 बार वरिष्ठता सूची में एकरूपता नहीं बन पाया था । 

इस संबंध में दिनांक 6 अप्रैल 2022 को  जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों की बैठक में प्रश्न उठाया गया था कि किसी सहायक शिक्षक ने एक से अधिक विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है ,तो उसे पदोन्नति प्राप्त करने के लिए किस विषय में अर्ह माने जाएंगे।

अंततः जारी हुआ दो बार स्नातक को लेकर स्पष्ट आदेश-

प्रारम्भ से ही पदोन्नति प्रक्रिया में दो बार स्नातक को मान्य किए जाने के संबंध में स्पष्ट आदेश से जारी नहीं होने से यह विवाद का कारण रहा है, जिला शिक्षा अधिकारी भी दो बार स्नातक को मान्य करते हुए वरिष्ठता सूची नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि जैसे ही वरिष्ठता सूची जारी होता था, कई शिक्षक इस पर आपत्ति दर्ज करा देते थे।

दोनों ही स्नातक पदोन्नति में किये जाएंगे मान्य-

उक्त प्रश्न के जवाब में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट कहा गया है, कि यदि किसी सहायक शिक्षक की एक से अधिक विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त है तो वह उन सभी विषयों में शैक्षणिक रूप से अर्ह माना जाएगा, जिन विषयों में उसने स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

👉आदेश का पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें 

दो बार स्नातक का रास्ता खुला -

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दो बार स्नातक को मान्य किये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी होने से ,अब दो बार स्नातक करने का रास्ता साफ हो गया है | क्योंकि कई शिक्षक यह सोच कर दो बार स्नातक नहीं कर पा रहे थे कि उनका दूसरा स्नातक सर्विस बुक में जोड़ा जायेगा या नहीं | यह आदेश उन लोगों के लिए कोर्ट जाने का सहारा भी बन गया भविष्य में जिनका दो बार स्नातक मान्य नहीं किया जायेगा |

join our whatsapp groups -


Post a Comment

0 Comments