shiskhaklbnews- मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के लिए प्रधान पाठक ,उच्च वर्ग शिक्षक ,व्याख्याता एलबी, व्यायाम शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, भृत्य सहित लगभग 200 कर्मचारियों का प्रतिनियुक्ति आदेश जारी हुआ है।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा दिनांक 9 जून 2022 को जारी आदेश में कहा गया है ,कि सूची में संलग्न कर्मचारियों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने हेतु अंकित संचालन एवं प्रबंधन समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत सौंपता है।
👉 प्रतिनियुक्ति सूची डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
जारी आदेश के अनुसार प्रतिनियुक्ति की अवधि अधिकतम 4 वर्षों की होगी एवं निर्धारित अवधि के पूर्व प्रतिनियुक्ति की सेवाएं वापस करने के लिए राज्य शासन से सहमति प्राप्त किया जाना होगा। प्रतिनियुक्ति की अन्य सेवा एवं शर्तें विभागीय आदेश क्रमांक एफ /12-7 /2021 /20- दो दिनांक 25.02. 2021 के अधीन होगी।
0 Comments