66 दिनों से चली आ रही मनरेगा कर्मियों का हड़ताल स्थगित...........

shikshaklbnews- बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक लगभग 66 दिनों से चली आ रही मनरेगा कर्मियों का हड़ताल स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज धरना स्थल पर खुद कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा पहुंचे थे और उन्होंने मांग पूरा करने का आश्वासन दिया । इसके बाद छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी गई है।

कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करेगी, इसके लिए 3 माह का समय लगेगा , अगर 3 महीने के भीतर मांगे पूरी नहीं होती है तो वह आंदोलनकारियों के साथ खड़े होंगे।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ दिनांक 4 अप्रैल 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे जो अनवरत 66 दिनों से चली आ रही थी , सरकार द्वारा हड़ताल पर सख्ती दिखाते हुए अभी तक 21 सहायक परियोजना अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया है कि बर्खास्त 21 सहायक परियोजना अधिकारी को तत्काल बहाल किया जाएगा। मनरेगा कर्मचारियों नियमितीकरण सहित अन्य मांगों पर कमेटी 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

 छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में ये कहा गया है-

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा हड़ताल स्थगित करने संबंधी जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 65 दिनों से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं 400 किलोमीटर की पदयात्रा दंतेवाड़ा से रायपुर को संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए दिनांक 7 जून 2022 को माननीय कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी के माध्यम से पहल करते हुए महासंघ के पदाधिकारियों से हमारी दो सूत्रीय मांगों एवं बर्खास्त किए गए 21 सहायक परियोजना अधिकारी की बहाली सहित हड़ताल संबंधित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा मैं सुमति उपरांत आज दिनांक 8 जून 2022 दिन बुधवार को हड़ताल को आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है।

 इन बिंदुओं पर बनी सहमति-

1.  मांगों की पूर्ति हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा आगामी 3 माह के भीतर प्रक्रिया पूर्ण कर दो सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए कार्यवाही की जाएगी।

2. राज्य मनरेगा आयुक्त कार्यालय द्वारा दिनांक 26 2022 को समाप्त किए गए 21 सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा बहाली तत्काल की जाएगी बहाली उपरांत ही मनरेगा के 12731 कर्मियों द्वारा सेवा में उपस्थिति दी जाएगी।

3. संचालित अनिश्चितकालीन हड़ताल अवधि को स्वंय करते हुए हड़ताल अवधि का वेतन समस्त कर्मियों को दिया जाएगा।

4. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में हड़ताल को आधार मानते हुए या किसी भी मनरेगा कर्मचारी के ऊपर प्रशासनिक देश से कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

👉छत्तीसगढ़ मनरेगा महासंघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति यहाँ से डाउनलोड करें 

 मांग पूरी नहीं होने पर पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल-

छत्तीसगढ़ मनरेगा महासंघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सहमति एवं मध्यस्थता कर रहे माननीय कवासी लखमा कैबिनेट मंत्री द्वारा आश्वासन पर हड़ताल को आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है समय सीमा में कार्यवाही नहीं होने की दशा में यहां माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रतिनिधि द्वारा मांगों के संबंध में रूचि नहीं लेने की स्थिति में महासंघ द्वारा पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान मांग पूर्ति होने तक किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments