एक दर्जन से अधिक स्कूलों में दो-दो प्रधान पाठकों की नियुक्ति appointment of two head master in many schools

shikshaklbnews- पिछले कई सालों से पदोन्नति की राह देख रहे एलबी संवर्ग के शिक्षकों को सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर अंततः  पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया है, परंतु उक्त आदेश में बहुत ज्यादा विषमता होने के कारण कई जिलों विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है ,क्योंकि जिनके साथ अहित हुआ है ,वे कोर्ट की शरण में जाने की बात कर रहे हैं |

दरअसल मुंगेली जिले में सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदों पर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडे द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया गया है,परंतु जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक ही स्कूलों में दो-दो प्रधान पाठकों को पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया है। ऐसा एक नहीं बल्कि एक दर्जन से अधिक स्कूल शामिल है, जहां दो-दो प्रधान पाठकों की नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।

 READ MORE.....शासकीय सेवकों तथा उनके आश्रितों के इलाज के लिए अस्पतालों की सूची 

नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद भटक रहे हैं शिक्षक-

नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद एक शिक्षक पहले ही शाला में जॉइनिंग कर चुके हैं,उसके बाद दूसरा शिक्षक जॉइनिंग के लिए भटक रहा है,क्योंकि पहले ही वहां प्रधान पाठक की नियुक्ति हो चुकी है। पदोन्नत प्रधान पाठक जल्द से जल्द जॉइनिंग करना चाह रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं किसी के द्वारा आदेश पर स्टे ना लगवा दे।

शिक्षक संगठन काउंसलिंग की करते रहे मांग-

सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के बाद शिक्षक संगठनों द्वारा लगातार काउंसलिंग की मांग किया जा रहा था, परंतु जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इसे नकारते हुए व्यक्तिगत आदेश जारी कर दिया गया। शिक्षक संगठन ने इस पर आपत्ति दर्ज कराया परंतु उन्हें अनसुना कर दिया गया। महिला तथा दिव्यांग शिक्षकों को  वर्तमान पदस्थापना से 20-20 किलोमीटर दूर दूरस्थ अंचलों में  पदस्थापना दिया गया है।

 READ MORE.....स्थानान्तरण जम्बो लिस्ट 

अब तक जारी नहीं हुआ पदोन्नति सूची-

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुंगेली द्वारा जीन शिक्षकों का प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया है, उनका अभी तक किसी भी प्रकार का सूची जारी नहीं हुआ है इससे शिक्षक यह अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं, कि सूची में शामिल वरिष्ठता के आधार पर कितने शिक्षकों को पदोन्नति हुआ है और कहाँ -कहाँ प्रधान पाठक का पद पदोन्नति हेतु रिक्त है |

व्यक्तिगत आदेश जारी करने से निर्मित हुआ, ऐसी स्थिति-

प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडे के द्वारा काउंसलिंग को दरकिनार करते हुए सीधे नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। जिसके कारण यह स्थिति निर्मित हुई हैं, यही  कारण है कि  लगभग एक दर्जन से अधिक शालाओं में दो-दो प्रधान पाठकों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।

 READ MORE.....सहायक शिक्षक से प्राचार्य तक भेजे गये प्रतिनियुक्ति पर 

जिला शिक्षा अधिकारी पर लगा मनमानी का आरोप-

शिक्षक संगठनों के साथ साथ पीड़ित शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया है।  पीड़ित शिक्षकों के अनुसार यदि काउंसलिंग की जाती तो ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होती।  ऐसे शालाओं में जहां दो-दो प्रधान पाठकों को नियुक्ति आदेश जारी की गई है वहां से एक एक शिक्षक संशोधन के लिए भटक रहे हैं।

 जिला शिक्षा अधिकारी का संयुक्त संचालक के पद पर स्थानांतरण-

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली सतीश पांडे का सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक पद पर प्रशासनिक स्थानांतरण कर दिया गया है , ऐसे में अब जो शिक्षक स्थान के लिए खर्च कर चुके हैं ,वे अब संशोधन के लिए भटक रहे हैं |

join our whatsapp groups -

Post a Comment

0 Comments